इन दिनों जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का प्यार खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। गौरतलब है कि कपल का रिलेशन अब किसी से छिपा नहीं है। जान्हवी और शिखर को हमेशा एक साथ देखा जाता है। कई इवेंट में दोनों एक साथ शिरकत करते हैं। अक्सर कपल सोशल मीडिया पर दोनों खुलेआम एकदूसरे पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में जान्हवी ने कुछ फोटोज को शेयर किया है, जिनमें शिखर के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है।
जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड संग इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जो उन्होंने तस्वीर को शेयर की है, वह किसी फंक्शन की है। इन फोटोज को देखकर आपको लगेगा कि एक्ट्रेस के लिए पूरा फैमिली मूमेंट बन गया है। बता दें कि, इन तस्वीरों में जान्हवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।
जान्हवी के इस खूबसूरत अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। इस आयोजन की सबसे खास यही बात रही है कि उनके लिए फैमिली के साथसाथ ‘शिखू मूमेंट’ भी बना गया। दरअसल, इन फोटोज में जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं।
कपल हाथों में हाथ डाले पोज देते नजर आए
गौरतलब है कि इन तस्वीरों में शिखर को जान्हवी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ही हाथों में हाथ डाले पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ, एक तस्वीर में शिखर और जान्हवी स्टेज पर साथ में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। जान्हवी ने कैप्शन में लिथा है, मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी’।
एक तस्वीर में शिखर के साथ खुशी कपूर पोज देती नजर आ रही है। वैसे इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि जान्हवी किसी करीबी के शादी के फंक्शन में हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने पोस्ट पर इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं? जान्हवी के इन तस्वीरों पर उनके फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor