अगर आधार कार्ड बनवाने या उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है, तो अब इसकी जरूरत नहीं है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा दी है. अब आप पहले से समय बुक करके सीधे आधार सेवा केंद्र पहुंच सकते हैं और टोकन की लाइन में इंतजार करने से बच सकते हैं. यह सुविधा पूरी तरह फ्री है और पूरे देश के यूआईडीएआई संचालित आधार सेवा केंद्रों पर उपलब्ध है.

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से मिलेगा सीधा प्रवेश
यूआईडीएआई ने आधार सेवा केंद्रों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम शुरू किया है. इसके जरिए कोई भी व्यक्ति आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए पहले से अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुन सकता है. अपॉइंटमेंट बुक होने के बाद आधार सेवा केंद्र पहुंचने पर टोकन की लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ता और तय प्रक्रिया के अनुसार सीधे सेवा मिलती है. इस सुविधा का इस्तेमाल अपने साथ परिवार के किसी सदस्य के लिए भी किया जा सकता है. एक व्यक्ति महीने में अधिकतम दो अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है और इसके लिए आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना भी जरूरी नहीं है.
आधार सेवाओं के लिए पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और बिना टोकन की लाइन में प्रतीक्षा के आधार सेवा केंद्र में सीधे प्रवेश पाएँ। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए क्लिक करें – https://t.co/c77Y4goj6k #EaseofLiving #AadhaarServices #AadhaarSevaKendra #BookAppointment pic.twitter.com/evDElOsHeR
— Aadhaar August 2, 2026
आधार सेवा केंद्र पर कौनकौन से काम होते हैं ?
आधार सेवा केंद्र पर नया आधार बनवाने से लेकर नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी अपडेट कराई जा सकती है. इसके अलावा फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। यहां आधार डाउनलोड और कलर प्रिंट, पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट कराने जैसी सेवाएं भी मिलती हैं. यह सुविधाएं भारत के सभी आधार धारकों और एनआरआई के लिए उपलब्ध हैं.
सुविधाजनक केंद्र और आसान प्रक्रिया
यूआईडीएआई ने देश के कई जिलों में आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं. ये केंद्र वातानुकूलित हैं और यहां बुजुर्गों तथा दिव्यांग लोगों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. सभी केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुले रहते हैं. यहां ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले लोगों के साथ वॉक इन आने वाले लोगों के लिए भी अलग टोकन व्यवस्था होती है. हर केंद्र पर ऑपरेशन मैनेजर और सेंटर मैनेजर मौजूद रहते हैं ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके.
कौन सी सेवा फ्री और किसके लिए कितना शुल्क
यूआईडीएआई के अनुसार नया आधार बनवाना पूरी तरह फ्री है. बायोमेट्रिक अपडेट कुछ तय आयु वर्ग में फ्री किया जाता है, जबकि अन्य मामलों में इसके लिए 125 रुपये शुल्क देना होता है. केवल नाम, पता, मोबाइल नंबर या अन्य डेमोग्राफिक जानकारी अलग से अपडेट कराने पर 75 रुपये शुल्क लगता है. आधार केंद्र पर दस्तावेज अपडेट कराने का शुल्क 75 रुपये है, जबकि माई आधार पोर्टल के जरिए दस्तावेज अपडेट करना 14 जून 2027 तक फ्री रखा गया है. आधार डाउनलोड कर रंगीन प्रिंट लेने के लिए 40 रुपये देने होंगे. सभी शुल्क में लागू कर शामिल हैं.



