Khunti Police Encounter: झारखंड के खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में गिरफ्तार उग्रवादी श्रवण दास को हथियारों की बरामदगी के लिए कर्राजरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की।

Khunti Police Encounter: खूंटी में हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में PLFI उग्रवादी​
Khunti Police Encounter: खूंटी में हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में PLFI उग्रवादी​

जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें श्रवण दास के पैर में गोली लग गई। घायल उग्रवादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। श्रवण दास पर फायरिंग, आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली जैसी कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

जंगल से तीन हथियार बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रवण दास को हाल के दिनों में जिले में फायरिंग, वाहनों में आगजनी और ठेकेदारों से लेवी वसूली की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया था कि जरियागढ़ इलाके के जंगलों में बड़ी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए हैं। इसी सूचना के आधार पर रविवार सुबह उसे लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी।

हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़

पुलिस द्वारा बताया गया कि जंगल में पहुंचने के बाद श्रवण दास ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और जंगल की ओर भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए , जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल उग्रवादी को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इलाके में सर्च अभियान तेज

इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस के अनुसार, श्रवण दास की निशानदेही पर मौके से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों के प्रकार और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।