
India Crude Import: अमेरिका ने धमकी दी कि जो भी देश रूस से कच्चा तेल खरीदेगा, उसपर 100 फीसदी का भारी भरकम टैरिफ लगाया जाएगा. अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है. जुलाई में भारत ने रूस के रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा. हर दिन करीब28 लाख बैरल तक रूसी तेल का आयात पहुंच गया है. भारत के कुल तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा हो गई है.
रूस से कितना तेल खरीदता है भारत ?
जुलाई 2026 में भारत ने रूस से 28 लाख बैरल कच्चा तेल रोजाना आयात किया है. जून 2026 में ये 27 लाख बैरल था. भारत के तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी 55.5% पर पहुंच गई है. रूसी तेल की खरीद पर अमेरिका ने 100 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. अब सवाल उठता है कि अमेरिका की इस हिदायत के बावजूद भारत रूस से इतना कच्चा तेल क्यों खरीद रहा है.
रूस से तेल आयात बढ़ाने की वजह
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस अमेरिकी और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहा है. ऐसे में उसने आयातकों को लुभाने के लिए तेल पर भारी छूट का ऐलान किया. भारत के लिए रूसी तेल किफायती है. इसके अलावा अमेरिका ने 100 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है, फिलहाल ये प्रस्ताव है और कानून नहीं बना है.अमेरिका में प्रस्तावित टैरिफ बिल का विरोध डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ कुछ रिपब्लिकन सांसदों और उद्योग संगठन भी कर रहे हैं. ऐसे में इसे पास करना ट्रंप के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. ऐसे में भारतीय रिफाइनरियां इसका भरपूर फायदा उठा रही हैं.
भारत के लिए अभी भी फायदेमंद है रूसी तेल
रूस से आयात होने वाला कच्चा तेल भारत के लिए अब भी आर्थिक रूप से फायदेमंद है. रूसी कच्चा तेल अन्य कई ग्रेड की तुलना में लगातार प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध रहा है.भारतीय रिफाइनरियों ने रूस के साथ मजबूत सप्लाई चेन और लॉग टर्म खरीद समझौता पहले से बना रखा है. ऐसे में उनके लिए रूसी कच्चा तेल अब भी व्यावसायिक रूप से सबसे आकर्षक विकल्प बना हुआ है. इसी तरह से रूसी तेल से सप्लाई का रास्ता होर्मुज के तनाव से दूर है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। रूसी तेल बाल्टिक सागर और काला सागर (ब्लैक सी) होते हुए भारत पहुंचता है. इन कारणों से भारत के लिए रूसी तेल पहली पसंद बना हुआ है.
अमेरिका के भी बढ़ा आयात
रूस से कच्चा तेल, तो अमेरिका से LPG का आयात बढ़ा है. भारत ने एलपीजी का सबसे ज्यादा आयात अमेरिका से किया. जुलाई में भारत का कुल LPG आयात 12 लाख टन से ज्यादा रहा, जिसमें अमेरिका की हिस्सेदारी 9 लाख टन से ज्यादा रही.



