भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ अभी हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, इस सीरीज में टीम इंडिया ने 30 से जीत हासिल की, वहीं अब आज बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर कर दिया है.

इन खिलाड़ियो ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो खिलाड़ी.
Team India से इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिन 3 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है उनके नाम यशस्वी जायसवाल , हर्ष दुबे और प्रिंस यादव हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ इन तीनों ही खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, लेकिन अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो यशस्वी जायसवाल को पहले वनडे मैच में मौका नही दिया गया था, लेकिन दूसरे वनडे मैच में उन्हें मौका मिला था, लेकिन वो कुछ खास नही कर सके थे और सिर्फ 4 रन ही बना सके थे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में उन्होंने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है.
वहीं इस लिस्ट में शामिल हर्ष दुबे की बात करें तो इस खिलाड़ी को पहले और तीसरे वनडे मैच में मौका दिया गया था, पहले वनडे मैच में हर्ष दुबे ने अपने डेब्यू मैच में ही 3 विकेट झटके थे और इस दौरान 47 रन खर्च किए थे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में वो सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके थे, इस दौरान उन्होंने 38 रन लुटाए थे.
इस लिस्ट में तीसरा और अंतिम नाम प्रिंस यादव का है, जिन्होंने दूसरे वनडे मैच में डेब्यू किया था इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले थे, लेकिन गेंद से इस खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में ही 56 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किया था. वहीं आखिरी और तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India
शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , ईशान किशन , वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर, ईशान किशन , नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, केएल राहुल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.



