Lakhandur News: सोनेचांदी की परख रखने वाले एक ज्वेलर्स व्यापारी को ठगों ने नकली चांदी बेचकर 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। यह घटना लाखांदुर स्थित हाडगे ज्वेलर्स में सामने आई है। मामले के उजागर होने के बाद सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर हाडगे ज्वेलर्स पहुंचे। दोनों ने 94 ग्राम वजन का एक ब्रेसलेट और 100 ग्राम की एक चेन सहित कुल 194 ग्राम चांदी के आभूषण बिक्री के लिए दिखाए। शुरुआत में व्यापारी को संदेह हुआ और उन्होंने आभूषण गिरवी रखने या खरीदने से इनकार कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने मुरादाबाद का कथित बिल और आधार कार्ड दिखाकर व्यापारी का विश्वास जीत लिया।
व्हाट्सएप मैसेज से खुला नकली चांदी का खेल
साथ ही उन्होंने पारिवारिक जरूरत और पैसों की तत्काल आवश्यकता का हवाला देते हुए भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। उनकी बातों में आकर व्यापारी ने 194 ग्राम चांदी के बदले 20 हजार रुपये का के माध्यम से कर दिया। रकम मिलते ही दोनों युवक वहां से चले गए।
ज्वेलर्स को हुई 20 हजार की ठगी
दूसरे दिन रात के समय व्यापारी पंकज तुलसीदास हाडगे को व्हाट्सएप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हीं व्यक्तियों के फोटो भेजकर नकली चांदी बेचकर ठगी करने की जानकारी दी गई थी। संदेह होने पर व्यापारी ने खरीदे गए आभूषणों की जांच की।
घिसाई और कटिंग के बाद पता चला कि चांदी पूरी तरह नकली थी। इसके बाद पंकज हाडगे ने लाखांदुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के को अनजान लोगों से आभूषण खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।



