उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभा राजनीति दल तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं बीजेपी भी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की पूरी तैयारी कर रही है. इस बीच पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है.

जानकारील के मुताबिक यूपी बीजेपी में नई जिम्मेदारियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 6 क्षेत्रीय प्रभारियों और 7 मोर्चा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/wqhgwOdTZv

— BJP Uttar Pradesh August 8, 2026

अलगअलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को उतारा

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के अलगअलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को उतारा है. जिसमें प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां शामिल हैं. पार्टी ने जातीय, क्षेत्रीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिया गया है.

क्षेत्रीय प्रभारियों के नाम

  • रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, पश्चिम
  • गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री, ब्रज
  • शंकर लोधी, प्रदेश महामंत्री, कानपुर
  • दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री, अवध
  • रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी
  • अभिजात मिश्रा, प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर

मोर्चा प्रभारियों के नाम

  • राजेंश चौधरी, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा
  • संजय राय, प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा मोर्चा
  • डॉ.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा
  • कामेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा
  • डॉ. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
  • देवेश कोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चाशंकर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष

गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी

इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित बीजेपी ऑफिस के लिए मुख्यालय प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी है. पार्टी ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है.

यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी

इसके अलावा यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, अर्चना मिश्रा को मन की बात का संयोजक और राहुल वाल्मीकि को मन की बात का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है.

यूपी फतह करने की तैयारी

2027 का किला फतह करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है.चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है. पार्टी अपने कोर वोट बैंक के साथ ही पिछड़ी जातियों को भी साधने में जुट गई हैं. पार्टी की नजर समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले पर है जिसकी काट के लिए बीजेपी रणनीति बनाने में जुट गई है.