लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर आज, 11 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही बहुत उत्साह था, जिसे इस ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है। फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय किरदार वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर आते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बार मिर्जापुर की गद्दी को हासिल करने की जंग और भी मजेदार और कठिन होने वाली है।

बड़े पर्दे पर दिखेगा वही पुराना भौकाल
इस फिल्म के जरिए मिर्जापुर की मशहूर कहानी अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी , अली फजल और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि गुड्डू और मुन्ना की पुरानी दुश्मनी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। वहीं मुन्ना त्रिपाठी की वापसी ने इस ट्रेलर को दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है।
ट्रेलर देखकर फैंस में खुशी की लहर
ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने इसकी तारीफ करना शुरू कर दिया है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लोग इस क्राइम थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मुन्ना की वापसी, गुड्डू की नई चालें और कालीन भैया का अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।
नए कलाकारों की एंट्री से बढा सस्पेंस
फिल्म में पुराने चेहरों के अलावा कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सोनल चौहान, सुशांत सिंह और मोहित मलिक जैसे एक्टर इस बार कहानी में नया मोड़ लाएंगे। हालांकि, ये नए किरदार किसके साथ होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें एक्शन, क्राइम, बदला और राजनीति का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



