बीते कुछ समय भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है, खिलाड़ी अपने संन्यास के बाद के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बने हुए थे। बीते 18 सालों में खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए कई मैचों में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन श्रीलंका दौरे से पहले खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया थ।

अब फैंस अजिंक्य रहाणे के फैंस के बीच खुशी का माहौल है। दरअसल अजिंक्य रहाणे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, तो आइए इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं।
कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले हैं Ajinkya Rahane
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसके लिए अब कुछ दिनों का समय ही बाकी रहा गया है। इस सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे भी नजर आने वाले हैं, लेकिन खिलाड़ी मैदान में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नही आएंगे बल्कि मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।
आप भी भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज का मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर ले सकते हैं। इस दौरान अजिंक्य रहाणे अपने अनुभव और मैदान में विरोधी टीम के सामने अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में फैंस को जानकारी देते हुए नजर आ सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट को अब अलग नजरिए से देखेंगे Ajinkya Rahane
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब जब अजिंक्य रहाणे को उस प्रारुप में कमेंट्री करने का मौका मिला तो इस पर रहाणे ने कहा कि
“मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।”
अजिंक्य रहाणे ने बताया कि
“भारतीय क्रिकेट जगत में टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित प्रारुप है, जो कि इतने सालों से भारत का प्रतिनिधित्व करता हुआ आ रहा है।”
इसी के आगे रहाणे ने कहा कि
“अब मैं इस प्रारुप में कमेंट्री करते हुए अपने अनुभव को भी साझा करने वाला हूं।”
कैसा रहा अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर
भारतीय टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के टेस्ट करियर के बारे में बात करें तो खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में भारतीय टीम के लिए कुल 85 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 85 मैचों में खिलाड़ी ने लगभग 38.46 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 5077 रन जोड़े हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहीं इन मैचों में खिलाड़ी ने 12 बार शतकीय और 26 बार अर्द्धशतकीय पारी भी खेली है।



