ChatGPT Down: टेक दुनिया से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट्स में शामिल ChatGPT अचानक से डाउन हो गया है। जानकारी के अनुसार इसके ठप होने से भारत समेत कई देशों के यूजर्स परेशान हैं। ऑफिस का काम, पढ़ाई और कंटेंट राइटिंग जैसे महत्वपूर्ण काम काफी प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि लोग चैटबॉट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, आउटेज शुरू होते ही 4 हजार से ज्यादा यूजर्स ने ChatGPT के काम न करने की शिकायत दर्ज कराई।वहीं करीब 86% यूजर्स ने बताया कि चैटबॉट पूरी तरह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा था। साथ ही कुछ लोगों को ऐप और वेबसाइट पर लॉग-इन करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि भारत में भी इसका असर साफ देखने को मिला, जहां सैकड़ों यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई। ज्यादातर लोगों ने बताया कि ChatGPT जवाब नहीं दे रहा था या फिर बार-बार एरर दिखा रहा था।

क्या आ रही है दिक्कत?

ChatGPT Down: जानकारी के मुताबिक ChatGPT इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को जवाब मिलने में दिक्कत हो रही है। लोग जैसे ही कोई सवाल टाइप कर रहे हैं, स्क्रीन पर सिर्फ ब्लिंक करता कर्सर या खाली पेज दिखाई दे रहा है, लेकिन उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। वहीं कुछ यूजर्स ने Android और iPhone दोनों में ChatGPT ऐप सही से ओपन न होने और बार-बार एरर आने की complaint भी की है।

इसके अलावा स्क्रीन के लेफ्ट साइड में दिखाई देने वाला चैट हिस्ट्री सेक्शन भी कई यूजर्स के लिए खाली या पूरी तरह सफेद नजर आ रहा है। कुछ लोग अपने अकाउंट से ऑटोमैटिक लॉगआउट हो गए हैं और दोबारा लॉगिन करने पर पेज सही से लोड नहीं हो रहा। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि ChatGPT ओपन तो हो रहा है, लेकिन जवाब आने में काफी ज्यादा वक्त लग रहा है।

OpenAI ने दी सफाई

ChatGPT में आई खराबी पर OpenAI ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल स्टेटस पेज पर माना कि कुछ यूजर्स को ChatGPT इस्तेमाल करने में काफी परेशानी आ रही थी। OpenAI के अनुसार समस्या को ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं और टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।