महिंद्रा इन दिनों लगातार नए मॉडल और अपडेटेड कारों के साथ बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. कंपनी ने हाल ही में स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के साथ स्कॉर्पियो N पर आधारित लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक भी पेश किया है. इसके अलावा ईवी सेगमेंट में भी कंपनी अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है। अब महिंद्रा की नजर हाइब्रिड कारों पर है.

Cartoq की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नवंबर 2026 में अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV लॉन्च कर सकती है. खास बात यह है कि यह SUV मौजूदा XUV 7XO पर आधारित होगी. अगर ऐसा होता है, तो हाइब्रिड सेगमेंट में महिंद्रा की यह पहली बड़ी एंट्री होगी.
XUV 7XO बनेगी महिंद्रा की पहली हाइब्रिड SUV
महिंद्रा ने को इसी साल की शुरुआत में बाजार में उतारा था. यह SUV दरअसल XUV700 का अपडेटेड और फेसलिफ्टेड मॉडल है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। मौजूदा XUV 7XO में 2.2लीटर टर्बोडीजल और 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.
अब कंपनी इसी SUV में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन जोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके हाइब्रिड मॉडल में मौजूदा 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है. इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और छोटा बैटरी पैक जोड़ा जाएगा.यह हाइब्रिड सिस्टम जरूरत के हिसाब से SUV को कुछ दूरी तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से चलाने में सक्षम होगा. वहीं, जब ज्यादा पावर की जरूरत होगी, तब पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर SUV को ताकत देंगे.
माइलेज में हो सकता है बड़ा सुधार
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का सबसे बड़ा फायदा फ्यूल एफिशिएंसी में देखने को मिल सकता है. खासकर शहरों में कम स्पीड और ट्रैफिक के दौरान इलेक्ट्रिक मोटर पेट्रोल इंजन का काम कम कर सकती है. इससे ईंधन की खपत घटने और माइलेज बेहतर होने की उम्मीद है.
जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर साथ काम करेंगे, जिससे को बेहतर परफॉर्मेंस भी मिल सकती है. XUV 7XO पहले से ही ICE प्लेटफॉर्म पर बनी है, इसलिए इसमें हाइब्रिड सिस्टम को शामिल करना कंपनी के लिए आसान हो सकता है.हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक हाइब्रिड मॉडल की बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर की ताकत या इंजन और मोटर को मिलाकर मिलने वाले कुल पावरटॉर्क के आंकड़े साझा नहीं किए हैं.
डिजाइन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
डिजाइन की बात करें तो XUV 7XO के हाइब्रिड मॉडल में बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद कम है. हाल ही में सामने आए टेस्ट म्यूल को देखकर माना जा रहा है कि हाइब्रिड वर्जन का आकार, स्टांस और ओवरऑल डिजाइन मौजूदा XUV 7XO जैसा ही रह सकता है.
यानी हाइब्रिड मॉडल में भी ग्राहकों को XUV 7XO का वही दमदार और प्रीमियम SUV लुक देखने को मिलेगा. बदलाव मुख्य रूप से इसके पावरट्रेन में देखने को मिल सकते हैं.



