कई लोगों को लगता है कि अच्छी सैलरी मिल रही है तो उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. ज्यादा कमाई और मजबूत आर्थिक स्थिति दो अलगअलग चीजें हैं. कई बार अच्छी सैलरी होने के बावजूद महीने का ज्यादातर पैसा खर्च हो जाता है और बचत के लिए कुछ नहीं बचता. दूसरी ओर, कुछ लोग कम कमाई में भी समझदारी से खर्च करते हैं, बचत करते हैं और धीरेधीरे निवेश के जरिए अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं.

आज महंगाई लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सिर्फ ज्यादा कमाना काफी नहीं है, बल्कि कमाए हुए पैसे का सही इस्तेमाल करना, बचत करना और सही जगह निवेश करना भी जरूरी है. अगर आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान पर्सनल फाइनेंस आदतें अपनाकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं

निवेश शुरू करने से पहले एक ऐसा फंड बनाना जरूरी है, जिसका इस्तेमाल अचानक जरूरत पड़ने पर किया जा सके. इसे कहा जाता है. कोशिश करें कि इसमें कम से कम 6 से 12 महीने के जरूरी खर्च के बराबर पैसा मौजूद हो.

नौकरी छूटने, अचानक बीमारी, परिवार में किसी आपात स्थिति या किसी बड़े खर्च के समय यही फंड आपके काम आ सकता है. इससे आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर निवेश तोड़ने या कर्ज लेने की जरूरत कम होगी.

पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस लें

अगर आपके परिवार का खर्च आपकी कमाई पर निर्भर है, तो टर्म को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. किसी अनहोनी की स्थिति में यह आपके परिवार को आर्थिक सहारा दे सकता है.

खासकर शादी के बाद या बच्चों की जिम्मेदारी आने पर परिवार की आर्थिक सुरक्षा और ज्यादा जरूरी हो जाती है. इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस लेना समझदारी है.

हेल्थ इंश्योरेंस भी जरूरी

टर्म इंश्योरेंस के साथ हेल्थ इंश्योरेंस होना भी जरूरी है. आज इलाज और अस्पताल का खर्च काफी तेजी से बढ़ रहा है. अचानक कोई बड़ी बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी आने पर वर्षों की बचत कुछ ही समय में खर्च हो सकती है.

ऐसे में एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस मेडिकल खर्च का बोझ कम करने में मदद कर सकता है और आपकी बचत को सुरक्षित रखने में भी काम आ सकता है.

निवेश में ज्यादा देर न करें

निवेश शुरू करने के लिए किसी खास समय का इंतजार करने के बजाय जितना जल्दी हो सके शुरुआत करना बेहतर है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लंबे समय तक निवेश करने पर कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है.

अगर आपकी कमाई अभी कम है, तो भी छोटी रकम से शुरुआत की जा सकती है. समय के साथ कमाई बढ़ने पर निवेश की रकम भी बढ़ाई जा सकती है.

सैलरी बढ़े तो निवेश भी बढ़ाएं

सैलरी बढ़ते ही अपने खर्च बढ़ा देना आसान होता है. इसे लाइफस्टाइल इंफ्लेशन कहा जाता है. अगर हर बार कमाई बढ़ने के साथ खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो ज्यादा कमाने के बावजूद आपकी बचत में खास बढ़ोतरी नहीं होगी.

इसलिए जब भी सैलरी बढ़े, पूरा पैसा खर्च करने के बजाय निवेश की रकम भी बढ़ाएं. इससे समय के साथ आपकी बचत और निवेश दोनों तेजी से बढ़ सकते हैं.

महंगे कर्ज से बचें

क्रेडिट कार्ड का बकाया और ज्यादा ब्याज वाला पर्सनल लोन आपकी आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकता है. खासकर अगर क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाया जाता है, तो ब्याज तेजी से बढ़ सकता है.

इसलिए गैरजरूरी खरीदारी के लिए कर्ज लेने से बचें. क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाने की आदत डालें और जरूरत न हो तो महंगे पर्सनल लोन से दूरी बनाए रखें.

पूरा पैसा एक ही जगह न लगाएं

निवेश करते समय सारा पैसा किसी एक विकल्प में लगाना सही रणनीति नहीं मानी जाती. जोखिम को कम रखने के लिए अलगअलग जगह निवेश करना बेहतर हो सकता है.

अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इक्विटी, डेट, गोल्ड या दूसरे निवेश विकल्पों में पैसा लगाया जा सकता है. किसी एक निवेश से अच्छा रिटर्न मिल रहा है, सिर्फ इसलिए अपनी पूरी रकम उसमें लगाना जोखिम भरा हो सकता है.

हर साल अपनी वित्तीय योजना देखें

आपकी जिंदगी के साथ आपके आर्थिक लक्ष्य भी बदलते रहते हैं. शादी, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या रिटायरमेंट जैसे लक्ष्यों के आने पर आपकी बचत, निवेश और इंश्योरेंस की जरूरत भी बदल सकती है.

इसलिए साल में कम से कम एक बार अपनी पूरी वित्तीय योजना की समीक्षा करें. जरूरत के हिसाब से निवेश, बीमा और बचत की रणनीति में बदलाव करते रहें. इससे आपका पैसा आपके मौजूदा और भविष्य के लक्ष्यों के हिसाब से बेहतर तरीके से काम कर सकेगा.