Ravindra Jadeja: भारतीय टीम दौरे पर है और पहला मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया है. रविंद्र जडेजा को लगभग 9 महीने बाद 4 सीरीज के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है. रविंद्र जडेजा ने आज 25 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम पर गंभीर आरोप लगाया है.

ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए रविंद्र जडेजा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उनका मनोबल तोड़ने का काम किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में उनसे नीचे बल्लेबाजी कराई गई, उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा ही नही है.
Ravindra Jadeja ने लगाया टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप
भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने कहा कि पहले मुझे नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था और उस पर औसत भी बढ़िया था, लेकिन उसके बावजूद मुझे इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नही भेजा गया.
टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने कहा कि
“रणजी ट्रॉफी और घरेलू क्रिकेट में मेरा बल्लेबाजी औसत 60 से ज्यादा रहा है. मैं नंबर 4 पर खेलता था और मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था. लेकिन जब मैं भारतीय टीम में आया तो मुझे वह बल्लेबाजी क्रम नहीं मिला. कई बार मुझे नंबर 8 या 9 पर भेजा गया. कभीकभी आर. अश्विन के बाद भी बल्लेबाजी के लिए जाना पड़ता था.”
टीम मैनेजमेंट को मुझ पर भरोसा ही नही: रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने संजय मांजरेकर से बात करते हुए कहा कि
“पैड पहनकर बैठे होते थे और बगल में तेज गेंदबाज अगली पारी के लिए गेंद चुन रहा होता था. लगता था कि अब गेंदबाजी शुरू होने वाली है. ऐसे में मन में आता था कि ये क्या है? टीम को मुझ पर भरोसा ही नहीं है. मेरा कॉन्फिडेंस सचमुच डगमगा गया था.”
रविंद्र जडेजा को लगभग 9 महीने बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है. रविंद्र जडेजा को आज प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है और वापसी मैच में उन्होंने कुछ खास नही किया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली.



