रॉयल एनफील्ड अपने बाइक पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी आने वाले समय में Himalayan 750, Continental GT 750 और Himalayan 440 जैसी नई मोटरसाइकिलें लॉन्च कर सकती है. इनमें से Himalayan 440 को कंपनी ने 4 सितंबर को लॉन्च करने की घोषणा पहले ही कर दी है.

नई Himalayan 440 मौजूदा Himalayan 450 से ज्यादा किफायती मॉडल हो सकती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आप एडवेंचर बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी Himalayan 450 खरीदना सही रहेगा या फिर Himalayan 440 का इंतजार करना चाहिए?
Himalayan 440 में मिलेगा अलग इंजन
नई Himalayan 440 की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन होगा. इसमें Himalayan 450 वाला 452cc Sherpa इंजन नहीं मिलेगा. इसके बजाय कंपनी Scram 440 में इस्तेमाल होने वाला 443cc LS440 इंजन दे सकती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दोनों इंजन की क्षमता में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इनके काम करने का तरीका काफी अलग है. Himalayan 450 का इंजन ज्यादा तेज और हाईरेविंग नेचर के लिए जाना जाता है. वहीं LS440 इंजन ज्यादा आराम से और शांत तरीके से पावर देने वाला इंजन है. Himalayan 440 के लिए इस इंजन की ट्यूनिंग में कुछ बदलाव कर सकती है, ताकि यह एडवेंचर बाइक के हिसाब से बेहतर काम करे. अच्छी बात यह है कि दोनों बाइकों में 6स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है.
Himalayan 411 जैसी दिख सकती है
नई Himalayan 440 में डिजाइन भी बड़ा बदलाव हो सकता है. Himalayan 450 का डिजाइन काफी मस्कुलर और मॉडर्न है, जबकि Himalayan 440 में कंपनी पुरानी Himalayan 411 जैसी डिजाइन भाषा वापस ला सकती है. इसमें पुराना फ्यूल टैंक डिजाइन, सीधा हैंडलबार और ज्यादा सिंपल लुक देखने को मिल सकता है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को लेकर भी अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी इसमें पुराने मॉडल जैसा क्लस्टर दे सकती है या Himalayan 450 की तरह TFT स्क्रीन भी दे सकती है.
हार्डवेयर और फीचर्स
Himalayan 440 में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है. बाइक में 21इंच का फ्रंट और 19इंच का रियर स्पोक व्हील दिया जा सकता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, डुअलचैनल ABS, स्विचेबल रियर ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. अलगअलग राइडिंग मोड भी दिए जा सकते हैं. हालांकि, कीमत कम रखने के लिए रॉयल एनफील्ड कुछ फीचर्स को Himalayan 450 के मुकाबले कम कर सकती है. अगर दोनों बाइकों की कीमत में बहुत कम अंतर रहा, तो ग्राहक Himalayan 450 को ज्यादा पसंद कर सकते हैं.
कीमत और लॉन्च
Himalayan 440 को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाना है. इसकी कीमत Himalayan 450 से कम रहने की उम्मीद है. अनुमान है कि इसकी ऑनरोड कीमत मुंबई में करीब ₹3 लाख से ₹3.2 लाख के बीच हो सकती है. अगर कंपनी इस कीमत को बनाए रखने में सफल रहती है, तो Himalayan 440 उन लोगों के लिए काफी आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो कम कीमत में एक एडवेंचर बाइक खरीदना चाहते हैं.



