Jharkhand Student Protest: झारखंड में पिछले 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल की और से कराई गई सभी परीक्षाएं और रिजल्ट रद्द करने का ऐलान किया है। इसी के साथ ही सीएम ने 2014 से अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच करने का भी फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद रांची में जयपाल सिंह मुंडे मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला! TDPLकी ओर से कराई गई परीक्षाएं रद्द
झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की मांगों को मानते हुए TDPL की ओर से कराई गई परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया है। सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक कमेटी… pic.twitter.com/oPzcahACys
— Bansal News Official August 17, 2026
पिछले 24 दिनों से रांची में लगातार प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि झारखंड में JSSC CGL सहित सभी परीक्षाओं में घपलेघोटालों को लेकर युवी उम्मीदवार पिछले 24 दिनों से रांची में लगातार प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। नई दिल्ली में जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म होने के बाद से अब पूरे देश की निगाहें रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर टिकी थीं।
सीएम सोरेन ने लिया विवादित परीक्षाएं रद्द करने का फैसला
बताया जा रहा है कि छात्रों के आंदोलन के असर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ चर्चा करने के बाद सभी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया। सरकार के इस फैसले से परीक्षाओं को निरस्त करने की मांग कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है।



