वेट लॉस को लेकर कई मिथक या गलतफहमियों पर आसानी से भरोसा कर लिया जाता है. इससे जुड़ा एक सवाल ये भी है कि क्या एक्सरसाइज करते हुए ज्यादा पसीना निकालने से तेजी से फैट या वेट लॉस होता है. ये महज मिथक है या सच… एक्सपर्ट से जानें…

एक्सपर्ट की रायडॉ. अंकित बंसल का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा मिथक है कि ज्यादा पसीना आने का मतलब तेजी से फैट घटना होता है. दरअसल, पसीना शरीर का एक नेचुरल कूलिंग सिस्टम है, जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए निकलता है.
फैट बर्न से संबंध नहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि जब आप एक्सरसाइज करते हैं, गर्म मौसम में रहते हैं या मसालेदार खाना खाते हैं, तो पसीना ज्यादा आ सकता है, लेकिन इसका सीधा संबंध फैट बर्न होने से नहीं होता. पसीने के जरिए शरीर से मुख्य रूप से पानी और कुछ मात्रा में नमक बाहर निकलता है.
पानी की कमी का पूरा होना डॉक्टर कहते हैं कि वर्कआउट के बाद वजन थोड़ा कम दिख सकता है, लेकिन यह फैट नहीं बल्कि पानी की कमी होती है और पानी पीने के बाद वजन फिर सामान्य हो जाता है.
कब होता है फैट कम उन्होंने ये भी बताया कि फैट कम होने की प्रक्रिया तब होती है, जब शरीर जरूरत से ज्यादा जमा कैलोरी को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है. इसलिए अगर किसी व्यक्ति को कम पसीना आता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसकी एक्सरसाइज बेकार है.
ध्यान रखें ये बातेंफैट लॉस के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और लगातार स्वस्थ जीवन शैली अपनाना सबसे ज्यादा जरूरी है. पसीने की मात्रा नहीं, बल्कि आपकी फिटनेस और कैलोरी बैलेंस यह तय करता है कि आपका फैट कितना कम होगा.



