बारिश का मौसम आते ही कई लोगों को बाइक या स्कूटर से सफर करना अच्छा लगता है. ठंडी हवा और हल्की बारिश का मजा अलग ही होती है. लेकिन मानसून के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. अगर आप बारिश के मौसम में रोजाना बाइक चलाते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपने सफर को सुरक्षित बना सकते हैं.

टायरों की स्थिति पर रखें नजर

में बाइक की पकड़ काफी हद तक टायरों पर निर्भर करती है. अगर टायर पुराने हो गए हैं या उनकी पकड़ कमजोर हो चुकी है, तो बाइक आसानी से फिसल सकती है. इसलिए मानसून शुरू होने से पहले टायरों की चांज जरूर कर लें. साथ ही उनमें हवा का सही दबाव बनाए रखें, ताकि सड़क पर बेहतर पकड़ बनी रहे.

तेज रफ्तार से बचें

बारिश के दौरान सड़क पर गड्ढे, पानी और कीचड़ दिखाई नहीं देते. ऐसे में तेज स्पीड से बाइक चलाना जोखिम भरा हो सकता है. धीमी रफ्तार रखने से आप अचानक आने वाली किसी भी समस्या पर जल्दी प्रतिक्रियी दे सकते हैं और बाइक पर कंट्रोल भी बना रहता है.

ब्रेक का सही इस्तेमाल करें

गीली सड़क पर अचानक लगाने से बाइक फिसल सकती है. इसलिए हमेशा धीरेधीरे ब्रेक लगाएं. केवल आगे या पीछे का ब्रेक इस्तेमाल करने की बजाय दोनों ब्रेक का संतुलित इस्तेमाल करें. इससे बाइक आसानी से नियंत्रित रहती है और दुर्घटना की संभावना कम होती है।.

दूसरे वाहनों से दूरी बनाए रखें

बारिश के समय सामने चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी रखना बहुत जरूरी है. अगर सामने वाला वाहन अचानक रुक जाए, तो आपके पास ब्रेक लगाने और बाइक संभालने के लिए पर्याप्त समय रहेगा. सामान्य दिनों की तुलना में बारिश में ज्यादा दूरी रखना बेहतर माना जाता है.

हेलमेट और रेनकोट का सही चुनाव करें

सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना हमेशा जरूरी है. बारिश में हेलमेट का शीशा साफ रखें ताकि रास्ता साफ दिखाई दे. इसके अलावा चमकीले रंग का रेनकोट पहनें, जिससे कम रोशनी या तेज बारिश में भी दूसरे वाहन चालक आपको आसानी से देख सकें.

हेडलाइट का करें इस्तेमाल

बारिश के दौरान दिन में भी रोशनी कम हो सकती है. ऐसे में बाइक की हेडलाइट लोबीम पर चालू रखें. इससे सड़क देखने में आसानी होती है और दूसरे वाहन चालकों को भी आपकी मौजूदगी का पता चलता है.इन छोटीछोटी सावधानियों को अपनाकर आप मानसून में भी सुरक्षित और आरामदायक बाइक राइड का आनंद ले सकते हैं.