Rishabh Pant: भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिखाई।

पहले टेस्ट मैच तीसरे दिन भारतीय टीम ऑल आउट होकर बोर्ड पर 462 लगा सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर मैच के दौरान हुआ एक मजाकिया वाकिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस इस वीडियों को जमकर शेयर कर रहे हैं।

Rishabh Pant ने बनाया रविंद्र जडेजा का मजाक

दरअसल भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अक्सर विकेट के पीछे हंसी मजाक की बाते करते रहते हैं, जो कि स्टंप में लगे माइक में रिकॉर्ड होती रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी पंत ने कुछ ऐसा ही मजा किया जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं कि आखिरी ऋषभ पंत ने क्या मजाक किया है जो कि सोशल मीडिया पर आग कि तरह फैल रहा है, इसी के साथ फैंस इस वीडियों को जमकर पसंद भी कर रहे हैं।

Rishabh Pant और सरफराज ने जडेजा को चिढ़ाया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने लंच ब्रेक तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के 5 खिलाड़ियों को केवल 99 रन पर पवेलियन के लिए चलता कर दिया था। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने केवल टीम के लिए एक विकेट ही अपने नाम किया था, जिसके बाद सरफराज मैच के दौरान जडेजा से यह कहते हुए नजर आए कि अभी तो मैच शुरु हुआ है जरा सब्र रखें, क्योंकि भारतीय टीम के गेंदबाज आपस में विकेट शेयर करेंगे।

इसी के साथ ही सरफराज खान ने कहा कि लंबा गेम है जड्डू भाई, सभी लोग मिल बांट कर खाएंगे। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसी बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी उन दोनों की बातचीत में शामिल हो गए और रवींद्र जडेजा के मशहूर तलवार चलाने वाले सेलिब्रेशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि और सब तलवार चलाएंगे।

जडेजा ने श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को किया चलता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने काफी अहम भूमिका निभाई है।

जहां एक तरफ सुथार श्रीलंका के बल्लेबाजों को केवल 76 रन देकर अपने नाम 4 विकेट किए और भारतीय टीम को मैच में मजबूत पकड़ दी वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 57 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया, और पहली पारी में 178 रनों से बढ़त हासिल कर ली है।