उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रॉपर्टी की लड़ाई एक ऐसे मुकाम तक पहुंच गई, जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता. एक पति ने अपनी पत्नी को ज़मीन के विवाद के चलते बड़े ही खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर बिजली के झटके उसे मार डाला.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर जलने के निशान मिले. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी इसरार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि वो अपनी पत्नी नसरीनसे इसलिए नाराज था, क्योंकि उसने अपने माता-पिता से मिली ज़मीन का एक टुकड़ा बेचने से साफ इनकार कर दिया था. नसरीन के परिवार के मुताबिक, उन्हें डर था कि अगर वो ज़मीन बेच देगी तो उसके 5 बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। नसरीन के परिवार का आरोप है कि इसरार ज़मीन की वजह से उसके साथ बार-बार मारपीट करता था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था.

मामले की जांच जारी

नसरीन की बहन के बताया कि जब वो हाल ही में घर आई थी तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, लेकिन उसने सबसे मारपीट की बात छिपाई. रामपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नसरीन की हत्या में उनके ससुराल वाले भी शामिल थे. ASP ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नसरीन के शरीर पर 6 जगहों पर चोट के निशान मिले हैं, जिनमें करंट लगने की वजह से जलने के निशान भी शामिल हैं और उनके प्राइवेट पार्ट्स पर भी करंट लगने से जलने के निशान मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.