Land Rover Classic ने एक खास ग्राहक के लिए तैयार की गई चार शानदार Classic Defender V8 गाड़ियों का नया कलेक्शन पेश किया है. साथ ही कंपनी ने पहली बार 110 DoubleCab PickUp बॉडी स्टाइल भी पेश की है, जिसे भविष्य में ग्राहक ऑर्डर कर सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह गाड़ियां किस ग्राहक के लिए तैयार की गई हैं. लेकिन अनोखी खूबियों की वजह से यह चर्चा में है.

इस खास कलेक्शन में 90 Station Wagon, 90 Soft Top, 110 Station Wagon और 110 DoubleCab PickUp शामिल हैं. इन सभी गाड़ियों को Spectral Green नाम के खास कलर से रंगा गया है. यह कलर रोशनी और देखने एंगल के हिसाब से हरा, बैंगनी और सुनहरा दिखाई देता है. यानी यह हर एंगल से अलग कलर की दिखाई देती हैं.
400 घंटे में तैयार हुई एक SUV
Land Rover के मुताबिक, हर गाड़ी की पेंटिंग में लगभग 400 घंटे लगे हैं. यही खास रंग 18इंच के अलॉय व्हील्स, बैज और डैशबोर्ड के कुछ हिस्सों पर भी दिया गया है. गाड़ियों में Icy White रूफ, एक्सपेडिशन केज और हाथ से बनाई गई कोचलाइन भी मिलती है. केबिन के अंदर प्रीमियम Vanilla लेदर सीटें, हरे रंग की सिलाई और Defender लोगो वाले खास कारपेट दिए गए हैं, जो लग्जरी का एहसास बढ़ाते हैं सभी Classic Defender V8 मॉडल 20122016 के ओरिजिनल Defender पर बनाई गई हैं. इन्हें पूरी तरह रीबिल्ड किया जाता है और इनमें 5.0लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 405 PS की पावर पैदा करता है.
SUV के फीचर्स
कंपनी ने अब 90 Hard Top को भी उपलब्ध बॉडी स्टाइल की लिस्ट में शामिल कर दिया है. इसके अलावा नई 9इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, Bluetooth, DAB Radio और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके साथ ही Land Rover Classic ने नए रूफ कलर ऑप्शन और Trophy Pack भी पेश किया है, जिसमें Narvik Black Gloss एक्सटीरियर एक्सेंट्स मिलते हैं.



