Hockey India Junior Women National 2026: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा ने झारखंड को 21 से हराकर खिताब जीत लिया। वहीं मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुणे में रविवार, 23 अगस्त को खेले गए थर्ड प्लेस मुकाबले में एमपी ने छत्तीसगढ़ को 31 से परास्त किया।

जीत के जश्न की तस्वीरें
काजल फिर चमकीं, 2 गोल दागे
थर्ड प्लेस मुकाबले में शुरुआती दो क्वार्टर में स्कोर बोर्ड खाली रहा यानी एमपीसीजी टीम में से किसी की तरफ से गोल नहीं किया जा सका। हॉफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में एमपी की सेंटर फारवर्ड काजल ने 35वें और 37वें मिनट में पेनॉल्टी स्ट्रोक पर लगातार दो गोल किए। इसके बाद 42वें मिनट में तन्वी ने मैदानी गोल दागकर टीम को 30 की बढ़त दिला दी।
छत्तीसगढ़ को फोर्थ प्लेस
इसके बाद छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने काफी दमखम दिखाया और 54वें मिनट में शीतल यादव ने एमपी का तख्ता बजा दिया। इस गोल से स्कोर 31 हो गया, लेकिन छत्तीसगढ़ की लड़कियां बाजी नहीं पलट सकीं। छत्तीसगढ़ को टूर्नामेंट में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि छत्तीसगढ़ के लिए यह स्थान भी अहम है। पिछले साल भी टीम इसी नंबर पर रही थी, जबकि एमपी टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई थी। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पिछले साल छत्तीसगढ़ ने ही एमपी को क्वार्टरफाइनल में हराया था।
पूरा टूर्नामेंट एक नजर में
-
वैन्यू: पुणे
-
टूर्नामेंट डेट: 11 से 23 अगस्त 2026
-
कुल मैच: 52
-
कुल टीमें: 30
-
विजेता:
-
उपविजेता:
-
थर्ड प्लेस टीम: हॉकी मध्यप्रदेश
-
फोर्थ प्लेस टीम: छत्तीसगढ़ हाॅकी
खबर अपडेट हो रही है…



