Nagpur Honey Trap Robbery Case: नागपुर जिले की घटना फोन पर युवती से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। युवती ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया। मिलने के बहाने उसे अजनी थाना क्षेत्र में बुलाया गया। इसके बाद 5 लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर 4.24 लाख रुपये का माल लूट लिया। पुलिस ने 25 वर्षीय युवराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्यार ने ना घर का छोड़ा ना घाट का: नागपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल, लुटेरों ने युवक से लूटे 4.24 लाख रुपये
प्यार ने ना घर का छोड़ा ना घाट का: नागपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल, लुटेरों ने युवक से लूटे 4.24 लाख रुपये

पकड़े गए आरोपियों में जयभीमनगर निवासी तरुण मोरेश वंजारी , बाबुलखेड़ा निवासी मनीष मुकेश चौधरी और अक्षय श्याम चौधरी बताए गए। फरार आरोपियों में रोशन वरकड़े और गौरव रगड़े का समावेश है। युवराज भंडारा जिले का रहने वाला है। बूटीबोरी में अपनी पत्नी के साथ रहता है और बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। उसके मातापिता भंडारा में रहते हैं और फर्नीचर का व्यवसाय है। इसके साथ ही कपड़े की नई दुकान शुरू करने की तैयारी भी है।

युवती ने मिलने बुलाया

पिछले कुछ समय से सलोनी नामक लड़की उसके संपर्क में थी। दोनों के बीच नियमित वार्तालाप होता था। सलोनी ने उसे में फंसाया। शुक्रवार को उसे मिलने के लिए कुकड़े लेआउट परिसर में बुलाया। युवराज को नई दुकान के लिए गांधीबाग से कपड़े खरीदने थे। वहां जाने के पहले युवराज कुकड़े लेआउट चला गया, वहां पहुंचा ही था कि एक युवक उसके पास आया और बाइक की चाबी निकाल ली।

युवराज कुछ समझ पाता 3 आरोपी और आ गए। आरोपियों ने युवराज को घेर लिया। उसकी बाइक साइड में लगाकर पास खड़े ऑटो में ले गए। वहां चाकू की नोक पर उसकी सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का ब्रासलेट, मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद भी आरोपी युवराज से पैसों की मांग कर रहे थे। जान के डर से युवराज ने उन्हें अपने साथ बुटीबोरी चलने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पांचवें साथी को फोन किया।

घर जाकर भी वसूली रकम

वह कार क्र. एम. एच.49बी, डब्लू. 3042 पर तत्काल वहां पहुंच गया। इसके बाद युवराज को कार में अपहरण कर यूटीबोरी ले जाया गया। युवराज ने अपनी पत्नी से लैपटॉप का बैग मंगाया। उसमें से 50,000 रुपये देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लैपटॉप बैग में रखे कुल 1.99 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। युवराज ने बूटीबोरी थाने पहुंचकर शिकायत की, घटनास्थल कुकडे लेआउट होने के कारण उसे अजनी थाने भेजा गया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कवाड़े ने मामला दर्ज किया।

तत्काल अजनी पुलिस जांच में जुट गई। के आधार पर पुलिस ने तरुण, मनीष और अक्षय को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। पूछताछ में पता चला कि युवराज को जाल में फंसाने वाली लड़की आरोपी गौरव की परिचित है। अन्य आरोपी उसे नहीं जानते। गौरव ने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। इंस्पेक्टर कवाड़े ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इस तरह किसी को लूटा गया है तो बिना डरे पुलिस से शिकायत करें।