कोलंबो टेस्ट में आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से उलझना यशस्वी जायसवाल को भारी पड़ सकता है। शारीरिक संपर्क की घटना को लेकर ICC आचार संहिता के तहत उन पर कार्रवाई की संभावना है।

IND vs SL, Yashasvi Jaiswal anger: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन उस समय माहौल गर्म हो गया, जब भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से उलझ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली और इसी दौरान जायसवाल के हेलमेट का संपर्क फर्नांडो के माथे से हो गया।
इस घटना के बाद अब यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का खतरा मंडरा रहा है। जायसवाल ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अर्धशतक से महज पांच रन पहले 45 के स्कोर पर असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आउट होने के बाद हुए इस विवाद ने उनकी पारी से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
IND vs SL: जायसवाल को शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने यशस्वी जायसवाल का बचाव करते हुए कहा कि यह घटना उस समय के जोश में हुई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जायसवाल को विपक्षी खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि संभव है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ से कुछ कहा गया हो और उसी दौरान मामला बढ़ गया, लेकिन यशस्वी को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था।
🥵 THINGS GET HEATED! 🥵
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando exchange words as tensions rise in the middle. 👀
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/7qJrORjx8V
— Sony Sports Network August 23, 2026
IND vs SL: श्रीलंका ने मामला मैच रेफरी पर छोड़ा
घटना को लेकर श्रीलंका के गेंदबाजी कोच रयान वान नीकर्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों पर फैसला करना मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का काम है और वह इस मामले को उनके निर्णय के लिए छोड़ते हैं। यानी अब इस पूरे विवाद पर आईसीसी के स्तर पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार रहेगा।
IND vs SL: ICC आचार संहिता के तहत हो सकती है कार्रवाई
अगर यशस्वी जायसवाल को इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उन पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल1 उल्लंघन के तहत कार्रवाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में उन्हें आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा उनके खाते में एक या दो डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला मैच रेफरी की रिपोर्ट और मामले की समीक्षा के बाद ही सामने आएगा।
IND vs SL: 45 रन पर आउट हुए थे यशस्वी
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड होने से पहले उन्होंने 45 रन बनाए। अर्धशतक से चूकने के बाद ही उनका श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ विवाद हुआ, जिसने मैच के पहले दिन के खेल को चर्चा में ला दिया।



