American Pandit Lifestyle: मंदिर में पूजा-पाठ, घर के बाहर लग्जरी कारों की भरमार! अमेरिका के पंडित जी का ठाठ हुआ वायरल

America Temple Pandit Lifestyle: विदेश में रहने वाले भारतीयों की जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब अमेरिका से सामने आए एक ऐसे ही वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में एक अमेरिकी मंदिर के सामने रहने वाले भारतीय पंडित जी का कथित आलीशान घर और बाहर खड़ी कई गाड़ियां दिखाई दे रही हैं. इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर अमेरिका में मंदिर के पुजारी की कमाई और सुविधाएं कितनी होती हैं.

किसने शेयर किया है ये वीडियो?

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट amrita_life_in_usa से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया कि अमेरिका में मंदिरों के पुजारियों को अच्छी सैलरी और दूसरी सुविधाएं मिल सकती हैं, जिससे वे अच्छी लाइफस्टाइल अफोर्ड कर सकते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अमेरिका में भारतीय पुजारियों की कमाई को लेकर चर्चा छिड़ गई है.

मंदिर के सामने दिखा पंडित जी का आलीशान घर

वायरल वीडियो में एक मंदिर के ठीक सामने दो मंजिला बड़ा घर दिखाई देता है. घर के बाहर पार्किंग में करीब चार गाड़ियां भी खड़ी नजर आती हैं. वीडियो बनाने वाली महिला का दावा है कि ये सभी गाड़ियां मंदिर में काम करने वाले पंडित जी की हैं. हालांकि, वीडियो में दिखाई गई संपत्ति और वाहनों के मालिकाना हक की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

सैलरी पर यूजर्स ने लगाए अलग-अलग अनुमान

वीडियो देखने के बाद कुछ भारतीय यूजर्स का कहना है कि अमेरिका में मंदिर के पुजारी को भारत की तुलना में काफी बेहतर वेतन मिलता होगा. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे उनकी मेहनत और अमेरिका में रहने की बेहतर आर्थिक संभावनाओं से जोड़कर देखा. लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ का मानना ​​है पंडित जी अमेरिका में बहुत अच्छी सैलरी कमाते होंगे, तभी तो वे इतनी लग्ज़री लाइफ़ अफ़ोर्ड कर पा रहे हैं. दूसरों का मानना ​​है यह पंडित जी की कड़ी मेहनत का नतीजा है.

(Disclaimer: यह न्यूज वायरल वीडियो के आधार पर है. Inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.)