नई दिल्ली। कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब यह 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है। शुरुआत में फिल्म को दर्शकों का ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन तीसरे सप्ताह के बाद इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चौथे रविवार को फिल्म ने करीब 12.75 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।

53 करोड़ के पार पहुंचा ग्रॉस कलेक्शन

ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 53.43 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि भारत में नेट कलेक्शन करीब 45.28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कारोबार कर लिया है।

कम बजट ने बनाया बड़ी सफलता की कहानी

फिल्म की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसकी शुरुआत बेहद मामूली रही थी। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को सीमित स्क्रीन और कम शोज मिले, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसके शोज और स्क्रीन लगातार बढ़ते गए। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं और इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी है।

‘हनुमान अंश’ की यह कामयाबी बताती है कि बड़े बजट और बड़े सितारों के अलावा मजबूत कंटेंट और दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ भी फिल्म को बड़ी सफलता दिला सकता है।

#HanumanAnsh #HanumanAnshMovie #BoxOffice #Bollywood #EntertainmentNews #BoxOfficeCollection #Blockbuster #NeemKaroliBaba #FilmNews