मनोरंजन की दुनिया में आज हलचल और सनसनी का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां मात्र ₹2 करोड़ के बजट में बनी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर आई है—रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के महज 5 महीने बाद अलग होने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, नेपाल में आई कुदरती आपदा से सुरक्षित लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख का एयरपोर्ट पर भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, तो फिल्म ‘पद्मावत’ में ‘जौहर’ सीन को लेकर स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। सिनेमा, बॉक्स ऑफिस और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी आज की सभी प्रमुख सुर्खियों पर आइए डालते हैं एक विस्तृत नजर।
……………………………………………………………………………………………………….
बादशाह और ईशा रिखी का तलाक
रैपर और म्यूजिशियन बादशाह ने मॉडलएक्ट्रेस ईशा रिखी 
संग शादी के 5 महीने बाद अलग होने की पुष्टि की है
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा रिखी और बादशाह शादी से पहले चार साल 
तक रिश्ते में रहे। उनकी पहली मुलाकात 2021 में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी
बताया जाता है कि उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और वो एकदूसरे को डेट करने लगे
हालांकि, बादशाह और ईशा रिखी ने अपना रिश्ता छुपाकर रखा
इसके बाद उन्होंने मार्च 2026 में शादी कर ली। शादी की पोल तब खुली, 
जब बादशाह की सास यानी ईशा रिखी की मम्मी ने सोशल मीडिया पर 
शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया
वहीं, जून 2026 में ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर ‘आस्क मी एनीथिंग’
सेशन के दौरान बादशाह से शादी की बात कन्फर्म की
अब ईशा रिखी ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं…
……………………………………………………………………………………………………….
म‍िर्जापुर’ का भौकाल फ‍िर से छाने वाला है
04 स‍ितंबर को अब यह फ‍िल्‍म के रूप में स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो रही है
एक तरफ जहां पहले 24 घंटे की एडवांस बुक‍िंग
 में 24 हजार से अध‍िक ट‍िकट ब‍िक चुके हैं
वहीं सेंसर बोर्ड ने इसमें जमकर काटछांट की है
10 जगहों पर सीन्‍स बदले गए हैं, गाल‍ियां म्‍यूट की गई हैं
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने
 ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स से कई कट और बदलाव करने को कहा
इन बदलावों में 4 जगहों पर अपशब्दों को म्यूट करना, 
छह जगहों पर गालीगलौज वाली भाषा की जगह ‘सही’ शब्दों का इस्तेमाल 
और ‘गले से लग जा’ जैसे डायलॉग में भी बदलाव करने को कहा गया है
……………………………………………………………………………………………………….
अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर संजय लीला भंसाली की 
साल 2018 की फिल्म ‘पद्मावत’ और इसमें दिखाए गए ‘जौहर’ 
दृश्य पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गई हैं।
दिल्ली में आयोजित एक हालिया कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने
 आठ साल पहले लिखे अपने बहुचर्चित खुले पत्र का जिक्र
 करते हुए कहा कि जौहर के चित्रण से दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं
को अपनी जान बचाने पर ‘कायर’ महसूस कराया जाता है
इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों और ट्रोल्स का गुस्सा फूट पड़ा है
स्वरा भास्कर पर फिर भड़के यूज़र्स: फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए ‘जौहर’ 
सीन की आलोचना वाले अपने पुराने बयान को स्वरा द्वारा हाल ही
 में दिल्ली के एक इवेंट में दोहराने पर फिर से तीखी बहस छिड़ गई है
नेटिजन्स ने उन्हें ऐतिहासिक तथ्यों के प्रति लापरवाह बताया है
……………………………………………………………………………………………………….
‘हनुमान अंश’ बनी साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है 
सिर्फ ₹2 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने माउथ
 पब्लिसिटी के दम पर 25 दिनों में ₹42 करोड़ से अधिक का नेट 
कलेक्शन कर लिया है और यह तेजी से ₹50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है
……………………………………………………………………………………………………….
नेपाल त्रासदी से सुरक्षित लौटीं मानसी पारेख
कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपालतिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़
 और लैंडस्लाइड में फंसी एक्ट्रेस मानसी पारेख सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं।
एयरपोर्ट पर अपने पति पार्थिव गोहिल और बेटी से मिलकर वे बेहद भावुक हो गईं
……………………………………………………………………………………………………….
ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।