
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दावा किया है कि दिल्ली के सी ब्लॉक, टैगोर गार्डन स्थित उनके पिता के घर में रात करीब 3 बजे तीन चोर घुस गए और घर में रखी सारी सेविंग्स चोरी कर ले गए. अलका लांबा ने इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल के जरिए साझा की.
कांग्रेस नेता ने क्या बताया?
अलका लांबा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थित उनके पिता के घर में रात करीब 3 बजे तीन चोर घुस गए और सारी सेविंग्स चोरी कर फरार हो गए. साथ ही उन्होंने एक्स पर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का डर नहीं रह गया है. हालांकि, उन्होंने राहत जताई कि उनके 88 वर्षीय पिता पूरी तरह सुरक्षित हैं.
एक नजर अलका लांबा के राजनीतिक करियर पर
अलका लांबा भारतीय राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत NSUI से की और संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं. इसके बाद उन्होंने कुछ समय आम आदमी पार्टी (AAP) में रहते हुए 2015 में चांदनी चौक से विधानसभा चुनाव जीता. हालांकि, मतभेदों के बाद 2019 में उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं.



