जापानी कार कंपनी मित्सुबिशी ने अपनी मशहूर SUV Pajero को करीब 5 साल बाद फिर अवतार में वापस पेश कर दिया है. कंपनी ने नई 5वीं जनरेशन Mitsubishi Pajero से पर्दा उठा दिया है. इस बार Pajero को एक बड़ी, प्रीमियम और दमदार 7सीटर ऑफरोड SUV के रूप में तैयार किया गया है. नई Pajero को सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भी उतारा जाएगा.

कंपनी के मुताबिक, जापान और ऑस्ट्रेलिया में नई Pajero को मार्च 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, भारत में इसके आने की संभावना फिलहाल काफी कम है. अगर Mitsubishi इसे भारत में लॉन्च करती, तो इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner जैसी SUVs से होता.

नई Mitsubishi Pajero का डिजाइन

नई Pajero को पुराने मॉडल की तरह रेट्रो डिजाइन नहीं दिया गया है. इसके बजाय कंपनी ने इसे अपने नए SUV मॉडल Xforce और Destinator से प्रेरित मॉडर्न डिजाइन दिया है. हालांकि, इसका आकार बड़ा और लुक ज्यादा रफ एंड टफ रखा गया है. SUV के आगे की तरफ बड़ी ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च और मजबूत लोअर बॉडी प्रोटेक्शन दिया गया है. इसका रूफ काफी सीधा है और खिड़कियों का साइज भी बड़ा रखा गया है. इससे अंदर बैठे यात्रियों को ज्यादा हेडरूम और बेहतर बाहर का व्यू मिलने की उम्मीद है.

7सीटर केबिन और शानदार फीचर्स

नई Mitsubishi Pajero के अंदर तीन रो वाली सीटिंग दी गई है, जिसमें कुल 7 लोग बैठ सकते हैं. दूसरी रो की सीट को 150mm तक आगेपीछे स्लाइड किया जा सकता है. इससे तीसरी रो में बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. जरूरत पड़ने पर इसे आगे करके सामान रखने के लिए भी ज्यादा जगह बनाई जा सकती है. टॉप वेरिएंट में लेदर सीट्स और सॉफ्टटच डैशबोर्ड दिया गया है. SUV में डबलग्लेज्ड साइड विंडो, एकॉस्टिक विंडस्क्रीन, ट्राईजोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर सनशेड और दूसरी रो में हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट में डैशबोर्ड पर दो बड़े 14.3इंच डिस्प्ले दिए गए हैं. वहीं, कुछ वेरिएंट में 12.3इंच स्क्रीन मिलेंगी. कंपनी ने जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल कंट्रोल भी दिए हैं. 4व्हीलड्राइव सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए रोटरी डायल दिया गया है. तीनों रो में USB चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे. इसके अलावा 12स्पीकर वाला Yamaha ऑडियो सिस्टम भी उपलब्ध होगा.

दमदार डीजल इंजन

नई Mitsubishi Pajero में 2.4लीटर 4सिलेंडर टर्बोडीजल इंजन दिया गया है. यही इंजन Mitsubishi Triton पिकअप में भी इस्तेमाल किया जाता है. Pajero में यह इंजन 204hp की पावर और 480Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ नई जनरेशन का 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी ने Pajero के लिए Triton के लैडरफ्रेम प्लेटफॉर्म को काफी अपडेट किया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसमें ज्यादा हाईटेंसाइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जिससे SUV की बॉडी पहले से ज्यादा मजबूत और स्टिफ हुई है.

फिलहाल भारत में नई Pajero के लॉन्च को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर Mitsubishi इसे भारतीय बाजार में लाती है, तो दमदार डीजल इंजन, 7सीटर केबिन और ऑफरोड क्षमता के कारण यह SUV बाजार में काफी दिलचस्प मुकाबला पैदा कर सकती है.