मिर्जापुर के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! वेब सीरीज की छप्परफाड़ कामयाबी के बाद अब मिर्जापुर द मूवी बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म से सबसे पॉपुलर और खूंखार किरदारों में से एक कंपाउंडर यानी अभिषेक बनर्जी का पहला लुक रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

उस्तरे में धार तैयार है बाबू

एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कंपाउंडर का लुक शेयर करते हुए मिर्जापुर स्टाइल में एक बेहद दमदार कैप्शन भी लिखा है। फरहान ने साफ कर दिया है कि बड़े पर्दे पर इस बार एंटरटेनमेंट और वायलेंस का लेवल बिल्कुल अलग होने वाला है।
फरहान अख्तर ने लिखा, “आप गन मैं गोली रेडी रखिएगा, हम उस्तरे मैं धार। देखिए कंपाउंडर को बड़े परदे पर 4 सितंबर को।”
इस पोस्ट के साथ फरहान अख्तर ने यह भी कन्फर्म किया है कि फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि पैनइंडिया ऑडियंस के लिए तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म 4 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है।

Aap gun main goli ready rakhiyega,
Hum ustare main dhaar.
Dekhiye Compounder ko bade parde par 4th September ko. #MirzapurTheMovie, teaser out now.

Watch #MirzapurTheMovie only in cinemas in Hindi & Telugu@nowitsabhi @gurmmeet #PuneetKrishna @ritesh_sid @J10kassim @vishalrrpic.twitter.com/8CcUcbKSHj

— Farhan Akhtar June 26, 2026

फिल्म में दिखेगी पुरानी और नई पलटन

मिर्जापुर द मूवी में अभिषेक बनर्जी के साथसाथ सीरीज के लगभग सभी पुराने और कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट बेहद तगड़ी है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, सोनल चौहान, श्रिया पिलगांवकर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, कुलभूषण खरबंदा, हर्षिता गौर और मोहित मलिक शामिल हैं।
 

अभिषेक बनर्जी का वर्कफ्रंट

अभिषेक बनर्जी आज के समय में इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक बन चुके हैं। मिर्जापुर में कंपाउंडर के रोल से सुर्खियां बटोरने के अलावा वे स्त्री और भेड़िया जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी और एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अब फैन्स उन्हें दोबारा उस्तरा थामे बड़े पर्दे पर देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं।