भारत और श्रीलंका के बीच पहले 4 दिवसीय मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, पहले दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 333 रन बनाए थे, आज दूसरे दिन टीम इंडिया ने उससे आगे खेलते हुए 452 रन बनाकर पारी का ऐलान किया.

भारतीय कप्तान ध्रुव जुरेल ने आज अपना शतक पूरा किया और 452 रन बनाने के बाद पारी की घोषणा करने के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है.
साईजुरेल के शतक की बदौलत Team India ने 452 रन बना की पारी की घोषणा
333 रनों से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया को आज पहला झटका शेख रशीद के रूप में लगा वो 63 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर से कप्तान ध्रुव जुरेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी, रशीद ने दूसरे दिन 10 रन और जोड़कर 63 रन बनाए. वहीं जुरेल ने शानदार शतक जड़ा. उनके अलावा हर्ष दुबे ने भी 30 रन का योगदान दिया.
ध्रुव जुरेल जब 215 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी इंडिया ए ने छह विकेट पर 452 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित कर दी. श्रीलंका की टीम के लिए चमिका गुना सेकारा ने सबसे ज्यादा 3 बल्लेबाजों को आउट किया.
भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई ओपनर ने टेके घुटने
श्रीलंका की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए, श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पवनथा वीरासिंघे 11 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार बने, वहीं नीरोसन डिकवेला सिर्फ 10 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने.
इसके बाद श्रीलंका के लिए नुवानिदु फर्नांडो और अशीन बंडारा ने श्रीलंका की पारी को संभाला, ये दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर बने हुए हैं. नुवानिदु फर्नांडो 65 तो अशीन बंडारा 18 रन बनाकर मैदान पर डंटे हुए हैं, इन दोनों के बीच अब तक 75 रनों की साझेदारी हुई है, जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम 113 रन बना चुकी है.



