Bhadohi Library Obscene Video Case: उत्तर प्रदेश के भदोही से ऐसा मामला सामने आया है जिसने छात्राओं की सुरक्षा और निजता को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं. एक डिजिटल लाइब्रेरी के वॉशरूम में चोरी छिपे उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किये जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला

मामला जिले के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गोपीगंज थाना क्षेत्र का है. लालानगर में एकमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित न्यू डिजिटल की यह वारदात है. आरोपी की पहचान रवि गुप्ता के रूप में हुई है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

लाइब्रेरी में पढ़ते हैं 28 छात्र-छात्राएं

जानकारी के मुताबिक़, डेहरिया दयाराम के रहने वाले लाइब्रेरी संचालक भरथरी बिंद करीब पौने दो साल से किराये के मकान में न्यू डिजिटल नाम लाइब्रेरी चला रहे थे. लाइब्रेरी में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करने वाले 28 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. जिसमे 12 छात्राएं और 16 छात्र हैं.

आरोपी लाइब्रेरी के दीवार में छेद कर बनाता था अश्लील वीडियो

लाइब्रेरी के लड़कियों के शौचालय के बगल में मकान मालिक के बेटे रवि का कमरा है. जिसमे वो अपने दुकान का सामान रखता था. उसने बाथरूम की दीवार में छोटा सा छेद कर रखा था. जिससे वो छात्रों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था. छात्राएं जब भी वॉशरूम जाती थीं, तब वह छेद से मोबाइल लगाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. यह सब करीब दो महीने से चल रहा था.

मोबाइल मिले कई अश्लील वीडियो

इसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने रवि को बार बार कमरे आते जाते देखा. इसके बाद उसका मोबाइल फोन चेक किया गया तो उसमें कई छात्राओं के कई आपत्तिजनक वीडियो दिखाई दिए. अश्लील वीडियो मिलने से हड़कंप मच गया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

लाइब्रेरी संचालक ने इसकी पुलिस को सूचना दी और आरोपी रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. छात्राओं के अभिभावक भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है. साथ ही मोबाइल भी जब्त कर लिया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आरोपी अपने माता पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. उससे पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.