
Gorakhpur School Crime News: 28 अगस्त 2026, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुन सभी हैरान रह गए. एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक ने छात्रा को करियर बनाने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया.
प्रबंधक और छात्रा का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल
गोरखपुर के गोला के पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय का है. प्रबंधक और छात्रा दोनो उसी विद्यालय के बताये जा रहे हैं. दोनों के बात चीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे स्कूल प्रबंधक छात्रा से आपत्तिजनक बात कर रहा है.
बोला- मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ
वायरल ऑडियो में प्रबंधक आपत्तिजनक तरीके से गोरखपुर में रखकर पढ़ाने की बात कह रहा है. इस बारे में परिजनों से बात करने की बात कही जा रही है. इसके बाद प्रबंधक का व्यवहार बदल जाता है. वो कहता है मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा.
इसके बाद प्रबंधक छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगता है. इस पर छात्रा कहती है उसे आगे पढाई तो करनी है पर किसी भी ऐसी शर्त को नहीं मान सकती. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आखिर में फिर प्रबंधक साथ में सोने की बात कहता है. इसका ऑडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है. हालाँकि NPG इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता.
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक इसे लेकर को कोई शिकायत नहीं मिली है. हालाँकि पुलिस वायरल ऑडियो की जांच कर रही है. जिसके बाद आगे की उचित कार्रवाई की जायेगी.



