दादा ने अपने ही नाबालिग पोती को किया गर्भवती, डरा धमकाकर कई बार किया दुष्कर्म, पेट दर्द की जांच कराई तो हुआ खुलासा | Hathras Rape Case: Grandfather impregnated his minor granddaughter, raped her repeatedly under threat, and the truth came out when she was examined for stomach pain.

Hathras Rape Case: उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है. आरोप है कि 70 साल के दादा ने अपनी 16 साल की नाबालिग पोती से कई बार दुष्कर्म किया. जिससे वह गर्भवती हो गई.

दादा ने पोती से किया दुष्कर्म

मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र का है. 16 साल की नाबालिग ने थाने में अपने दादा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. दादा पर बच्चे से डरा धमकाकर दुष्कर्म करने और गर्भवती करने का आरोप है.

पिता और दादा के साथ रहती थी

जानकारी के मुताबिक़, 16 साल की किशोरी की मां की मौत हो चुकी है. वह अपने पिता और दादा-दादी के साथ रहती थी. लेकिन पिछले कुछ समय से एटा में अपने मामा के घर रह रही थी. करीब तीन-चार महीने पहले ही वह अपने मामा के यहां से वापस अपने घर सिकंदराराऊ आई थी.

डरा धमकाकर कई बार की दरिंदगी

20 जून को उसके पिता मजदूरी का काम करने के लिए गए हुए थे. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वह घर पर अकेली थी. उसे अकेला पाकर उसे दादा की नीयत ख़राब हो गयी. उसने जबरदस्ती किशोरी को पकड़ लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने डरा धमकाकर कर कई बार किशोरी के साथ दरिंदगी की.

गभर्वती हुई तो हुआ खुलासा

किशोरी ने इसका कई बार विरोध किया लेकिन जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द उठा. शनिवार को किशोरी के पेट में तेज दर्द होने लगा. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पिता को दी जिसके बाद उस अस्पताल ले जाया गया.

पेट में ढाई माह का गर्भ

अस्पताल में जांच करने पर पता चला किशोरी गर्भवती है और उसके पेट में ढाई माह को बच्चा है. पिता ने बच्ची से पूछा तो किसी तरह हिम्मत कर अपने साथ हुई आप बीती के बारे में बताया. पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दादा के खिलाफ केस दर्ज कराया.

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही मामले में आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.