अगर आपके घर में कार है, तो उसके साथ आने वाली छोटीछोटी आवाजों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. कई बार गाड़ी चलाते समय हमें कुछ अलग तरह की आवाज सुनाई देती है. हम सोचते हैं कि शायद आवाज अपने आप बंद हो जाएगी और गाड़ी चलाते रहते हैं. लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है.

कार से आने वाली कुछ आवाजें बताती हैं कि गाड़ी के किसी हिस्से में परेशानी शुरू हो गई है. अगर इन्हें शुरुआत में ही पहचान लिया जाए, तो समय पर गाड़ी ठीक कराई जा सकती है और बड़ा खर्च भी बच सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 आवाजों के बारे में.
ब्रेक लगाते समय घिसने जैसी आवाज
ब्रेक दबाते समय अगर कार से तेज चरचराहट या घिसने जैसी आवाज आती है, तो इसे नजरअंदाज न करें. इसकी एक वजह ब्रेक पैड का ज्यादा घिस जाना हो सकती है. ब्रेक डिस्क में परेशानी होने पर भी ऐसी आवाज सुनाई दे सकती है. कार का सबसे जरूरी हिस्सा है. इसलिए आवाज आने के बाद गाड़ी को जल्द किसी अच्छे मैकेनिक से दिखाना बेहतर है. समय पर जांच कराने से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.
इंजन से खटरपटर की आवाज
गाड़ी स्टार्ट करते समय या चलाते समय इंजन से खटरपटर सुनाई दे, तो सावधान हो जाएं. यह इंजन ऑयल कम होने या इंजन के किसी हिस्से में परेशानी का संकेत हो सकता है. पुराना इंजन ऑयल भी ऐसी आवाज की वजह बन सकता है. अगर लगातार ऐसी आवाज आती रहे और आप इसे अनदेखा करते रहें, तो इंजन को बड़ा नुकसान हो सकता है. इंजन की बड़ी खराबी ठीक कराने में काफी पैसा खर्च हो सकता है.
स्टीयरिंग घुमाते समय आवाज आना
स्टीयरिंग घुमाते समय अगर चींचीं या सीटी जैसी आवाज सुनाई देती है, तो इसे भी गंभीरता से लें. पावर स्टीयरिंग फ्लूड कम होने या स्टीयरिंग सिस्टम में परेशानी के कारण ऐसा हो सकता है. कभीकभी ढीली बेल्ट भी ऐसी आवाज पैदा कर सकती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। खराबी बढ़ने पर स्टीयरिंग भारी हो सकता है. इससे कार को मोड़ना मुश्किल हो सकता है और ड्राइविंग के दौरान खतरा बढ़ सकता है.
गड्ढों पर खटखट की आवाज
खराब सड़क या स्पीड से कार निकालते समय अगर नीचे से खटखट या धमक की आवाज आती है, तो सस्पेंशन की जांच करवाएं. शॉक एब्जॉर्बर या सस्पेंशन के दूसरे हिस्से खराब होने पर ऐसी आवाज आ सकती है. खराब सस्पेंशन की वजह से कार का बैलेंस भी प्रभावित हो सकता है. आपको गाड़ी चलाते समय पहले से ज्यादा झटके महसूस हो सकते हैं.
AC चालू करते ही अजीब आवाज
AC चलाते ही अगर कार से कोई अजीब आवाज आने लगे, तो इसे भी नजरअंदाज न करें. इसकी वजह AC कंप्रेसर में खराबी या ढीली बेल्ट हो सकती है.कभीकभी AC के अंदर कोई हिस्सा ढीला होने पर भी आवाज आने लगती है. शुरुआत में जांच कराने से छोटी परेशानी को समय रहते ठीक किया जा सकता है. वरना AC की खराबी बढ़ने पर मरम्मत का खर्च काफी ज्यादा हो सकता है.
छोटी आवाज को न समझें मामूली
कार में आने वाली हर आवाज बड़ी खराबी नहीं होती. लेकिन अगर कोई आवाज बारबार सुनाई दे रही है या पहले के मुकाबले ज्यादा तेज हो गई है, तो उसकी जांच जरूर करवानी चाहिए. समय पर सर्विस और जांच कराने से कार सुरक्षित रहती है और बड़ी मरम्मत का खर्च भी कम किया जा सकता है. इसलिए अगली बार कार से कोई अजीब आवाज आए, तो उसे अनदेखा करने के बजाय उसकी वजह पता करना बेहतर होगा.



