देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक बंपर हायरिंग की तैयारी में है. बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने साफ कर दिया है कि बैंक का फोकस बड़े स्तर पर विस्तार करने पर है. इसका सीधा फायदा उन लाखों युवाओं को मिलेगा जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। बैंक सिर्फ नई नौकरियां ही नहीं निकाल रहा, बल्कि देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए सैकड़ों नई ब्रांच भी खोलने जा रहा है.

नौकरियों का खुलेगा पिटारा
SBI चेयरमैन के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में बैंक क्लर्क से लेकर अधिकारी स्तर तक करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा. ये संख्या रिटायरमेंट के आंकड़ों के आधार पर थोड़ी बहुत ऊपरनीचे हो सकती है. हालांकि, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष के अंत तक 12 हजार लोगों को रोजगार मिल जाएगा. पिछले साल भी बैंक ने रिकॉर्ड भर्तियां की थीं. वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 202526 में एसबीआई ने कुल 25,633 लोगों को हायर किया था. इनमें 4,640 अधिकारी, 19,340 एसोसिएट लेवल कर्मचारी, साथ ही 1,653 लोगों को कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ के तौर पर रखा गया था.
IT प्रोफेशनल्स को झटका
पिछले साल बैंक ने 1,500 विशेषज्ञ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिकारियों की भी भर्ती की थी. लेकिन, इस साल आईटी क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियों की कोई खास योजना नहीं है. बता दें कि मार्च 2026 तक एसबीआई के कर्मचारियों की कुल संख्या 2.45 लाख के पार पहुंच चुकी थी. बैंक अब सामान्य बैंकिंग कामकाज को सुचारू बनाने के लिए क्लर्क लेवल पर ज्यादा फोकस कर रहा है.
नई ब्रांच खोलने का मेगा प्लान
एसबीआई का नेटवर्क देशभर में पहले से ही काफी बड़ा है, लेकिन मैनेजमेंट का मानना है कि कई हिस्सों में अब भी विस्तार की काफी गुंजाइश बाकी है. बैंक उन नए इलाकों पर खास नजर रख रहा है जहां नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं. व्यावसायिक रूप से सक्रिय जिलों में भी बैंक अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ाएगा. इसी प्लान के तहत मौजूदा वित्त वर्ष में 200 से 250 नई शाखाएं खोलने का टारगेट रखा गया है. नई ब्रांच खुलने से ग्राहकों को सुविधा मिलेगी.



