Lucknow Mahona Muharram Procession Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित महोना कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान वार्ड नंबर2 में एक मकान का छज्जा अचानक ही गिर पड़ा। इस हादसे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। लखनऊ के महोना इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बालकनी गिरने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल​
शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल​

इस मामले में नगर पार्षद अशफाक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “मुहर्रम का जुलूस एक घर के पास से गुजर रहा था जहां खाना बांटा जा रहा था। बालकनी पर मौजूद लोग नीचे खड़े लोगों को खाना दे रहे थे। खाना लेने के लिए कुछ लोगों ने बालकनी को पकड़ा, जिससे बालकनी गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए। डॉक्टरों ने दो लोगों अली और अरमान को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में आठ या नौ अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया।”

#WATCH | Uttar Pradesh: Police personnel reach the spot after a balcony collapsed during the Muharram procession in the Mahona area of Lucknow. Those injured were admitted to the hospital. pic.twitter.com/sutyraj3hw

— ANI UP/Uttarakhand June 27, 2026

शरबत बांटते समय हुआ हादसा

डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने जांच के बाद बताया कि, “इटौंजा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महोना इलाके में बालकनी गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज का इंतजाम किया। खबर है कि दो लड़कों जिनमें 12 साल के अली और 14 साल के अरमान की मौत हो गई है। वे मुहर्रम के मौके पर बालकनी में खड़े होकर ‘शरबत’ बांट रहे थे, तभी ज्यादा वजन के कारण ढांचा गिर गया। लगभग 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

–