हाल ही में रिलीज हुई ‘मॉलीवुड टाइम्स’ एक साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म है। अभिनव सुंदर नायक द्वारा निर्देशित और नस्लेन स्टारर यह फिल्म 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद ‘मॉलीवुड टाइम्स’ फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म में मूवी इंडस्ट्री की चमकधमक के पीछे चलने वाला स्ट्रगल और पॉलीटिक्स को दिखाया गया है। 
जानिए ‘मॉलीवुड टाइम्स’ की कहानी?
असल में ‘मॉलीवुड टाइम्स’ में कुट्टिक्कनम के रहने वाले युवा विनीत माधवन की कहानी है, जो कि एम.नाइट श्यामलन से इंस्पायर होकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े हॉरर फिल्ममेकर बनने का सपना देखते हैं। इस इंडस्ट्री की कठोर सच्चाइयों के बारे में पिता की बारबार चेतावनियों के बाद भी, वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी मंजिल की तरफ चल देता है। उसको पूरा भरोसा रहता है कि उसका अनोखा नजरिया मलयालम हॉरर सिनेमा में नई जान डाल सकता है।
आगे फिल्म की कहानी में यह युवा शॉर्ट फिल्मों से शुरुआत करके, विनीत धीरेधीरे फीचर फिल्म डायरेक्ट करने की ओर बढ़ता है।  फिल्ममेकिंग की कॉम्पिटिटिव दुनिया में आगे बढ़ने के लिए, उसको काफी इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स झेलनी पड़ती है, क्रिएटिवों के मतभेदों का सामना करना पड़ता है। फिल्म के क्रेडिट को लेकर झगड़ों और अपनी कलात्मक सोच को बनाए रखने के लिए काफी चुनौतियों को झेलना पड़ता है।
इसका दृढ़ विश्वास उसके संकल्प को मजबूत करता है, इसके कारण उसे पर्सनल और प्रोफेशनल स्तर पर मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, अब मन में सवाल आता है कि क्या वह अपने सपनों को पूरा कर लेगा? या फिर सिस्टम में फंस जाएगा या फिर पॉलीटिक्स का शिकार हो जाएगा? या हार मानकर अपने अपनों ड्रीम्स को अलविदा कह देगा? इन सभी सवालों को जवाब आपको फिल्म देखने पर ही मिलेगा। 
कब और कहां देखें ‘मॉलीवुड टाइम्स’?
ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर ‘मॉलीवुड टाइम्स’ 3 जुलाई, 2026 को स्ट्रीम हो जाएगी। असल में फिल्म की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी आधिकारिक रुप से घोषण की है। इसके साथ ही फिल्म को ‘मलयालम सिनेमा के लिए प्यार और नफरत भरा एक पत्र’ बताया।
जानिए फिल्म की कास्ट के बारे में
इस फिल्म में नस्लेन मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही शराफ यू धीन, श्रीजीत शाइन, विनीत श्रीनिवासन, संगीत प्रताप, रोशन शनावास, गोपिका रमेश, प्रशांत अलेक्जेंडर, मीरा नायर, अल्थफ सलीम, जगदीश, बालचंद्रन चुलिक्कड़ और कई मुख्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं। इतना ही नहीं, ‘मॉलीवुड टाइम्स’ में अर्शा चंदिनी बैजू और बेसिल जोसेफ का कैमियो भी है। 

A lovehate letter to Malayalam cinema. Mollywood Times streaming from July 3, only on JioHotstar.

Watch in Malayalam, Tamil. Telugu, Kannada and Hindi.@naslen__ @abhinavsnayak #MollywoodTimes #JioHotstar #JioHotstarMalayalam #Drama #Comedy #MalayalamMovie pic.twitter.com/8dNZEhtgSO

— JioHotstar Malayalam June 26, 2026