
बॉलीवुड और मनोरंजन की दुनिया में हर पल नए मोड़, बड़े खुलासे और रोमांचक घोषणाएं देखने को मिलती हैं। चाहे वह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती फिल्में हों, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स हों, या फिर सेलेब्रिटीज की पर्सनल लाइफ से जुड़ी सुखियां—दर्शकों की नजरें हमेशा अपने पसंदीदा सितारों पर टिकी रहती हैं। आज का दिन भी भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद खास रहा है, जहां एक तरफ बड़े पर्दे पर धमाकेदार फिल्मों की घोषणाएं और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आए हैं, वहीं दूसरी तरफ रियलिटी शो और ओटीटी की दुनिया में भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है। आइए एक नज़र डालते हैं मनोरंजन जगत की आज की उन 5 सबसे बड़ी और चर्चित खबरों पर, जो सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं।
…………………………………………………………………………………………………….
फिर खुलेगा विजय सालगांवकर का राज
फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है
ट्रेलर की कहानी ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती नजर आती है
फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री कहानी को एक नया मोड़ देती है
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एक बार फिर अजय देवगन
विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं। पिछले दोनों पार्ट में
अपनी चालाकी और सूझबूझ से पुलिस को मात देने वाला विजय इस
बार एक नए और बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने दिखाई देगा
जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं,
जो पुराने मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देगा
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है
फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर,
जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के अलावा कमलेश सावंत,
इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे
…………………………………………………………………………………………………….
‘हनुमान अंश’ ने रचा कमाई का नया अध्याय
‘हनुमान अंश’ 33 दिनों में 170 करोड़ के करीब पहुंच गई है
फिल्म की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, निर्माता और कलाकारों ने लखनऊ
स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचकर उनसे बातचीत की
मुलाकात के दौरान बातचीत का प्रमुख विषय फिल्म में दिखाए गए
नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंग रहे
नाथ संप्रदाय हिंदू आध्यात्मिक परंपरा की एक महत्वपूर्ण धारा मानी जाती है,
जिसका संबंध भगवान शिव से जोड़ा जाता है। इस परंपरा में योग,
ध्यान, साधना और वैराग्य को विशेष महत्व दिया जाता है….
…………………………………………………………………………………………………….
लंदन में सुकून भरे पल बिताते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन की सड़कों पर साथ टहलते नजर आए
आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को कैमरों और सार्वजनिक चर्चाओं से
दूर रखने वाला यह कपल इस दौरान बेहद सामान्य अंदाज में नजर आया
वायरल हो रही तस्वीरों में विराट कोहली काफी आरामदायक कपड़ों में दिखाई दिए
उन्होंने ऑलिव ग्रीन रंग का स्वेटशर्ट और डेनिम पहनी हुई थी
वहीं अनुष्का शर्मा ने भी ग्लैमरस लुक के बजाय कम्फर्टेबल एथलीजर
को प्राथमिकता दी। वह टॉप, जॉगर्स, जैकेट और कैप में नजर आईं
…………………………………………………………………………………………………….
नेटफ्लिक्स पर लौटी ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’, दिग्गज स्टार कास्ट का दिखेगा जलवा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘लस्ट स्टोरीज़’
अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ रही है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस बार फिल्ममेकर्स
विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज
एक साथ मिलकर चार अलगअलग कहानियां पेश करेंगे
स्टार कास्ट की बात करें तो राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा,
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अली फ़ज़ल और विजय वर्मा
जैसे दिग्गज कलाकार अपनी अभिनय क्षमता का जादू बिखेरेंगे
…………………………………………………………………………………………………….
‘ब्रिजर्टन’ फेम फीबी डायनेवर ने फ्रांस में रचाई गुप्त शादी
नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ में ‘डैफने’ का किरदार
निभाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस फीबी डायनेवर शादी के बंधन में बंध गई हैं
उन्होंने अपने मंगेतर और प्रोड्यूसर कैमरन फुलर के साथ फ्रांस के प्रोवेंस
में स्थित 18वीं सदी के एक ऐतिहासिक फार्महाउस में बेहद निजी समारोह
के बीच सात फेरे लिए। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य
और हॉलीवुड के कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए
…………………………………………………………………………………………………….



