Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम 336 रन पर सिमट गई। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बड़ी बढ़त हासिल हो गई है। मुकाबले में अब ईस्ट जोन की स्थिति बेहद मजबूत है और टीम 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है।

Ishan Kishan के 270 रन ने बनाया बड़ा अंतर
ईस्ट जोन की इस शानदार स्थिति की सबसे बड़ी वजह कप्तान इशान किशन की ऐतिहासिक 270 रन की पारी रही। विकेटकीपरबल्लेबाज ने 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन की बेहतरीन पारी खेली।
ईशान किशन की 270 रन की पारी ने न सिर्फ ईस्ट जोन को 700 के पार पहुंचाया, बल्कि उनके टेस्ट क्रिकेट में वापसी के दावे को भी मजबूत कर दिया है। दलीप ट्रॉफी 2026 में इस प्रदर्शन के बाद उनकी बल्लेबाजी लगातार चर्चा में बनी हुई है।
तिलक वर्मा 99 पर चूके, साउथ जोन की पारी ढेर
साउथ जोन की पारी में कप्तान तिलक वर्मा ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 99 रन बनाए। शतक से सिर्फ एक रन दूर तिलक का आउट होना साउथ जोन के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन की पारी खेली, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।
ड्रॉ हुआ तो भी ईस्ट जोन बनेगा चैंपियन?
फाइनल में ईस्ट जोन की 372 रन की पहली पारी की बढ़त अब सबसे महत्वपूर्ण हो गई है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार अगर दलीप ट्रॉफी फाइनल का मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जा सकता है। यही वजह है कि ईस्ट जोन की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के पारी घोषित नहीं करने को लेकर भी सवाल उठे, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल में लागू BCCI के नियमों के कारण उन्हें पारी घोषित करने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में ईस्ट जोन का विशाल स्कोर और 372 रन की बढ़त अब मैच का सबसे बड़ा फैक्टर बन चुकी है। अब दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में नजरें ईस्ट जोन पर हैं। अगर टीम इस बढ़त का फायदा उठाती है, तो 14 साल बाद ट्रॉफी जीतने का सपना सच हो सकता है।



