UP ACP Transfer List: उत्तर प्रदेश में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 27 जून 2026 को जारी किए गए।

जारी हुए आदेश के अनुसार एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे का तबादला कर उन्हें एसीपी कैंट बनाया गया है। वहीं एसीपी कैंट ज्ञानेन्द्र सिंह को अब मलिहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की आपसी अदलाबदली चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके साथ ही महेश त्यागी को यातायात , अतुल कुमार पाण्डेय को गाजीपुर तथा प्रतीक दहिया को साइबर/यूपी112/लाइन्स में नई तैनाती दी गई है।
ये भी पढ़ें:
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कानूनव्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
ये भी पढ़ें:



