वुमेंस एशिया कप 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ियों के जूतों ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स को भारतीय स्टार विराट कोहली के ब्रांड One8 के जूते पहने देखा गया। मैच के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इसको लेकर खूब चर्चा होने लगी। खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में नशरा संधू का नाम भी शामिल है, जिन्होंने हांगकांग के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।

पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने क्यों पहने One8 के जूते?

पाकिस्तान महिला टीम की नशरा संधू और इमान फातिमा समेत कुछ खिलाड़ियों को One8 के जूते पहने देखा गया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

One8 विराट कोहली से जुड़ा स्पोर्ट्सवियर ब्रांड है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, One8 के जूते भारत में डिजाइन और बनाए जाते हैं और क्रिकेट, ट्रेनिंग तथा लाइफस्टाइल के लिए अलगअलग रेंज उपलब्ध हैं।

कितनी है One8 के जूतों की कीमत?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर One8 के ये जूते कितने महंगे हैं। One8 की क्रिकेट फुटवियर रेंज में अलगअलग कीमत वाले मॉडल मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम Cover Drive क्रिकेट स्पाइक्स की कीमत करीब 13,999 रुपये है। हालांकि, पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने One8 का कौनसा मॉडल पहना था,

इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने 13,999 रुपये वाले ही जूते पहने थे। वहीं One8 की लाइफस्टाइल रेंज में Seam XVIII OG की कीमत 6,999 रुपये और Seam XVIII Signature की कीमत 8,999 रुपये बताई गई है।

जूतों को लेकर क्यों छिड़ी बहस?

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विराट कोहली के ब्रांड के जूते पहनने की तस्वीरों ने भारतपाकिस्तान क्रिकेट के बीच चलने वाली सोशल मीडिया बहस को और हवा दे दी है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है कि इन खिलाड़ियों का One8 के साथ कोई कमर्शियल करार है।

दिलचस्प बात यह है कि One8 के जूते पहनकर मैदान पर उतरीं नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 6 विकेट लेकर पाकिस्तान को शानदार जीत दिलाई और टीम को एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

 

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।