Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से दो साल मासूम की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. आरोप है कि ये हत्या किसी और नहीं, बल्कि बच्चे की सगी मां ने की है. बच्चे के ताऊ की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना से इलाके में गम का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो वर्षीय भाई वरुण की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. बच्चे के परिजन ने उसकी मां मीनू पर हत्या का शक जताया, जो कि घरेलू विवाद के चलते पिछले काफी समय से पति सुरेंद्र को छोड़कर अलग रह रही थी. इस दौरान दावा था कि अचानक तबीयत बिगड़ने से बेटे की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
बच्चे के ताऊ की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुक्रवार शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सभी लोग हैरान रह गए. बच्चे के पिता और ताऊ की बातें सही निकली. पीएम रिपोर्ट में खुलासा किया वरुण की मौत किसी बीमारी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है. इसके बाद मृतक बच्ची की ताऊ की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मीनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
इलाके में सनसनी का माहौल
परिजनों का आरोप है कि महिला किसी अन्य युवक के साथ लिवइन में रह रही थी और इस वारदात में उन दोनों का हाथ हो सकता है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मां को हिरासत में ले लिया है और घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए गहन पूछताछ शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. सहेरिया गांव का निवासी सुरेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरणपोषण करता है.
आरोपी मां ने क्या कहा?
उसकी पत्नी मीनू का दावा है कि सुरेंद्र शराब का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह कुछ समय पहले अपने बच्चों को साथ लेकर मूंढापांडे में एक किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगी थी. गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मीनू अपने पैतृक गांव सहेरिया स्थित मकान की साफसफाई करने आई थी, जबकि उसके बच्चे मूंढापांडे वाले किराए के कमरे पर ही मौजूद थे.
इसी दौरान अचानक यह खौफनाक वारदात घटित हो गई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. किराए के कमरे में मौजूद मीनू की बेटी ने उसे फोन कर बताया कि वरुण की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उसे आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.


