घर पर एलोवेरा से बनाएं साबुन, जानें त्वचा के लिए क्या हो सकते हैं फायदे और कौन कर सकता है इस्तेमाल…

स्किन और हेयर केयर में बहुत सारे लोग एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं। आप एलोवेरा से जेल निकालकर लगाते होंगे। लेकिन आप इससे साबुन भी बना सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को नमी देने और उसे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम को दूर करने वाला माना जाता है। यहां जानेंगे एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका। साथ ही इसके इस्तेमाल करने से पहले कुछ सावधानियां भी जानना जरूरी है। साथ ही जानेंगे इसके संभावित फायदे। त्वचा के लिए यह कैसे फायदेमंद हो सकता है और कौन इसका यूज कर सकते हैं, आइए जानें।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

इसे बनाने के लिए साबुन बेस (Melt-and-pour) की जरूरत पडे़गी। साबुन बेस यानी पहले से तैयार साबुन, जिसे छोटे टुकड़ों में काटकर पिघलाया जाता है। इसमें एलोवेरा जेल जैसी सामग्री मिलाकर सांचे में डालते हैं और जमने के बाद साबुन तैयार हो जाता है। ताजा एलोवेरा जेल या अच्छी गुणवत्ता वाला एलोवेरा जेल। जरूरत हो तो थोड़ा ग्लिसरीन और साबुन का सांचा।

अब जानें बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को अच्छी तरह धोकर काटें। ऊपर की हरी परत हटाकर अंदर का साफ जेल निकालें। जेल को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काटकर डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में धीरे-धीरे पिघलाएं। इसमें थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं। इस मिश्रण को सांचे में डालकर जमने दें। जब साबुन पूरी तरह सेट हो जाए तो निकालकर इस्तेमाल करें।

त्वचा के लिए क्या हो सकते हैं फायदे?

एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है। साबुन का मुख्य काम त्वचा की सफाई करना है। एलोवेरा मिलाने से इसे एक अतिरिक्त त्वचा-देखभाल वाला DIY विकल्प बनाया जा सकता है, लेकिन इसे मुंहासे, दाग, झाइयां या पिगमेंटेशन दूर करने वाला साबुन नहीं कहना चाहिए।

कौन इस्तेमाल कर सकता है?

सामान्य त्वचा वाले लोग इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वालों को पहले हाथ या बांह के छोटे हिस्से पर थोड़ा साबुन लगाकर पेच टेस्ट करना चाहिए। ताजे कट या घाव पर न लगाएं। आंखों के आसपास इस्तेमाल न करें। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। Also Readसन टैन दूर करने के लिए बेसन में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, इस्तेमाल से पहले जरूर करें पैच टेस्ट