Abhishek Sharma: भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट में खेला जाना है. भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा प्री मैच शो में आए, इस दौरान उन्होंने पहले टी20 में मिली हार पर बात की, इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू और उनके नेचर के बारे में भी बात की.

भारतीय टीम के लिए आज का मैच करो या मरो वाला मुकाबला है, इस मैच से पहले भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पहले मैच में मिली शिकस्त पर बात की और क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Abhishek Sharma ने इन्हें माना भारत के हार का जिम्मेदार

आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर मीडिया के सवालों से बचते नजर आए, इसीलिए उस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा को पोस्ट मैच में भेजा गया. अभिषेक शर्मा ने उस मैच में 20 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. पोस्ट मैच में अभिषेक शर्मा ने कहा कि

“हमेशा यही होता है कि जो भी 2 टीम खेलने आती हैं, जो उस समय अच्छा खेलती है, अपनी योजना पर अच्छे से काम करती है, जैसे आयरलैंड ने बैटिंग, गेंदबाजी और बल्कि फील्डिंग में भी एक ग्रुप के तौर पर अच्छा किया. तो मुझे लगता है कि वो जीत के हकदार थे.”

अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड की तारीफ़ करते हुए आगे कहा कि

“बतौर टीम हम कई चीजों को अच्छे से एक्सेक्यूट नहीं कर पाए. आप जब भी खेलते हो तो एक टीम से आप कुछ सीखते हो और अगले मैच में जाते हो, मुझे लगता है ये उनमें से एक मैच था. हम इस हार से बहुत कुछ सीखेंगे, उन्होंने ने बहुत अच्छा खेला और वह जीत के हकदार थे.”

🔴 WE FAILED AS A TEAM – ABHISHEK SHARMA BRUTAL STATEMENT 🤯

🎙: Ireland fully deserved the win after outperforming India in all three departments. He admitted India failed to execute key plans but stressed that the team will learn from the defeat and aim to bounce back stronger… pic.twitter.com/8lAzKL5JSb

— Sam June 27, 2026

अभिषेक शर्मा ने परिस्थितियों को माना भारत के हार की वजह

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारत के हार की वजह टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को नही बल्कि आयरलैंड की परिस्थितियों को माना है. अभिषेक शर्मा ने कहा टीम परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में फेल हो गई, टीम के लिए ये जरूरी होता है और यही हमारे हार की वजह बनी.

अब भारत के लिए आज का मैच करो या मरो वाला है, अगर आज भारतीय टीम को इस मैच में जीत नही मिलती है, तो टीम इंडिया को ये सीरीज गंवानी पड़ेगी, वहीं 2023 दिसंबर के बाद से पहली बार ऐसा होगा जब टीम इंडिया कोई टी20 सीरीज नहीं जीतेगी.