
Pubic Hair Shaving: आजकल इंटिमेट हाइजीन सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि महिलाओं के लिए एक रूटीन बन गया है। क्लीन और हेयर-फ्री रहने के लिए अधिकतर महिलाएं प्यूबिक एरिया (V-Zone) को शेव करना पसंद करती हैं। यह तरीका तेज और आसान जरूर है लेकिन हर समय इसे अपनाना आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि प्यूबिक हेयर एक प्राकृतिक ‘प्रोटेक्टिव शील्ड’ हैं जो वजाइना को बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। अगर आप गलत समय या गलत तरीके से शेविंग करती हैं तो आपको गंभीर वजाइनल इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।
प्यूबिक हेयर शेविंग किन 4 कंडीशन में है खतरनाक?
V-Zone बेहद सेंसिटिव होता है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर आपको पहले से ही कोई यीस्ट इंफेक्शन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस या स्किन एलर्जी है तो शेविंग भूलकर भी न करें। इस दौरान रेजर का हल्का सा भी कट आपकी समस्या को कई गुना बढ़ा सकता है। इसके अलावा कई महिलाएं फिजिकल रिलेशन से ठीक पहले क्लीन फील के लिए शेविंग करती हैं यह एक बड़ी गलती है। प्यूबिक हेयर सेक्स के दौरान फ्रिक्शन (घर्षण) से बचाते हैं। अगर शेव की हुई स्किन पर कट लग जाए तो STDs (Sexually Transmitted Diseases) का रिस्क काफी बढ़ जाता है।
पीरियड्स और वर्कआउट से पहले शेविंग करने के नुकसान
मासिक धर्म (Periods) के दौरान महिलाओं के शरीर की स्किन पहले से ज्यादा सेंसिटिव होती है। अगर आप इस दौरान प्यूबिक एरिया शेव करती हैं, तो पैड के लगातार संपर्क में आने से जलन, चकत्ते और गंभीर रैशेज हो सकते हैं। इसी तरह, अगर आप जिम जाती हैं या साइक्लिंग करती हैं, तो शेविंग के तुरंत बाद इन एक्टिविटीज से बचें। पसीना और स्किन के रगड़ने से इरिटेशन और रेडनेस हो सकती है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि शेविंग और वर्कआउट के बीच कम से कम 2 से 4 दिन का गैप जरूर रखें।
सुरक्षित शेविंग के लिए क्या सावधानियां बरतें?
अगर आप प्यूबिक हेयर शेव करती ही हैं, तो हाइजीन और सही टूल्स का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:
- नया रेजर: हर बार इस्तेमाल के लिए नया, साफ और शार्प रेजर ही चुनें।
- पोर्स खोलें: शेविंग से पहले इंटिमेट एरिया को गुनगुने पानी से धोएं ताकि स्किन के पोर्स खुल जाएं और शेविंग स्मूथ हो।
- केमिकल से बचें: शेविंग के बाद कभी भी परफ्यूम या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल V-Zone पर न करें।
- ढीले कपड़े: शेविंग के तुरंत बाद बहुत टाइट अंडरगारमेंट्स पहनने से बचें, ताकि स्किन को सांस लेने का मौका मिले।
क्या ट्रिमिंग है शेविंग से बेहतर विकल्प?
शेविंग से जुड़े इतने सारे खतरों को देखने के बाद एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या प्यूबिक हेयर को पूरी तरह रिमूव करने के बजाय सिर्फ ट्रिम करना ज्यादा सुरक्षित है? डर्मेटोलॉजिस्ट मानते हैं कि ट्रिमिंग से आप बालों की लंबाई कम कर सकती हैं, जिससे सफाई भी बनी रहती है और स्किन को रेजर के कट्स या इंफेक्शन का सीधा खतरा भी नहीं होता। क्या आप अपनी हाइजीन रूटीन में बदलाव के लिए तैयार हैं?
क्यों जरूरी हैं प्यूबिक हेयर?
प्यूबिक हेयर शरीर का एक प्राकृतिक फिल्टर हैं। ये गंदगी और पैथोजन्स (बीमारी फैलाने वाले कीटाणु) को वजाइना के अंदर जाने से रोकते हैं। इसके अलावा, चलते समय या एक्सरसाइज के दौरान ये जांघों और इंटिमेट स्किन के बीच होने वाले घर्षण (Friction) को कम करते हैं, जिससे छिलने और पसीने के कारण होने वाले इंफेक्शन से बचाव होता है।



