
Ajab Gajab: हर किसी को सुंदर दिखना पसंद होता है। लोगों की चाहत होती है कि वो खूबसूरत लगे। मगर एक लड़की के लिए उसकी खूबसूरती ही उसकी सबसे बड़ी परेशानी बन गई। इस लड़की ने जो दावा किया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। युवती का कहना है कि उसे हद से ज्यादा सुंदर होना फायदे की जगह नुकसान देता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सस में रहने वाली एश्ले एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लेकिन एश्ले ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर जो खुलासा किया उसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। एश्ले नाम की लड़की ने बताया कि वो अपनी ज़िंदगी में अकेली है, जिसकी वजह उसका सुंदर होना है। उसका दावा है कि खूबसूरती की वजह से मर्द उससे डर जाते हैं और उसे एप्रोच नहीं करते।
एश्ले का दावा है कि सुंदर होनें के साथ- साथ अपने करियर में भी काफी सफल है। यही वजह है कि लड़के उन्हें पसंद नहीं करते। उन्हें इतनी आत्मनिर्भर लड़की नहीं चाहिए। यहीं वजह है कि उनका कोई ब्वायफ्रेंड नहीं है। हालांकि लड़की का कहना है कि वो अकेले भी खुश है। एश्ले ने ये भी बताया कि पिछले 8 महीने से उन्हें किसी ने प्रपोज तक नहीं किया।



