
सुबह उठते ही एसिडिटी, गैस, कब्ज या पेट में भारीपन महसूस होना कई लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत कड़क चाय या कॉफी से करते हैं, जो खाली पेट आंतों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती है और एसिडिटी को बढ़ा सकती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत किसी नेचुरल ड्रिंक से करना चाहते हैं तो मेथी दाना का पानी एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। किचन में मौजूद मेथी का सेवन सदियों से पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता रहा है। वेलनेस और योग विशेषज्ञ हंसा जी योगेंद्र के अनुसार, मेथी दाने का पानी आयुर्वेदिक दृष्टि से वात और कफ दोष को संतुलित करता है। आयुर्वेद में मेथी को पाचन अग्नि को सक्रिय करने और शरीर में ‘वात’ व ‘कफ’ दोष को संतुलित करने वाली एक प्रभावी औषधि माना गया है। आधुनिक पोषण विज्ञान और रिसर्च के अनुसार, मेथी के बीजों में प्रचुर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और गैलेक्टोमेन्नन नामक घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है।
जब आप रात भर भीगे हुए मेथी के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह पाचन तंत्र को सुचारू बनाने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है। मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका अत्यधिक मात्रा में या गलत तरीके से सेवन पेट में जलन को बढ़ा भी सकता है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से सेहत और पाचन को कौन-कौन से प्रमुख फायदे मिल सकते हैं और इसका सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। Also Readधनिया के पानी को अमृत क्यों कहा जाता है? आयुर्वेद और न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए फायदे और तरीका
पाचन तंत्र और गट हेल्थ में हो सकता है सुधार
मेथी के बीजों में प्रचुर मात्रा में घुलनशील फाइबर और म्यूसिलेज (Mucilage) होता है जो पाचन में सुधार करता है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। Journal of Food Biochemistry में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक यह पानी पेट और आंतों की आंतरिक परत (Gastric Lining) पर एक सुरक्षात्मक आवरण बनाता है। यह हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) से होने वाली जलन, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत देता है। Also Readआंखों से धुंधला दिखने लगा है? जानिए रोशनी कम होने के कारण और आई स्पेशलिस्ट की सलाह
वेट कंट्रोल करने और फैट बर्न करने में असरदार
मेथी में मौजूद गैलेक्टोमैनन (Galactomannan) नामक घुलनशील फाइबर आंतों में जाकर जेल जैसा रूप ले लेता है। Clinical Nutrition Research की स्टडी के अनुसार, यह पेट के खाली होने की प्रक्रिया (Gastric Emptying) को धीमा कर देता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और बार-बार खाने की क्रेविंग पर कंट्रोल रहता है। यह फैट मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर दिल रखता है हेल्दी
मेथी के बीजों में स्टेरॉयडल सैपोनिन (Steroidal Saponins) पाए जाते हैं। मेडिकल रिसर्च के अनुसार, ये कंपाउंड लिवर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं। रोजाना मेथी का पानी पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) का स्तर कम होता है, जिससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा घटता है और दिल की सेहत में सुधार होता है।
डायबिटीज मरीजों की शुगर करता है कंट्रोल
मेथी में 4-हाइड्रॉक्सी आइसोल्यूशन नामक एक दुर्लभ अमीनो एसिड पाया जाता है जो शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। Indian Journal of Clinical Biochemistry की रिसर्च के मुताबिक यह अमीनो एसिड पैंक्रियाज से इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है। खाली पेट मेथी का पानी पीने से कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति धीमी हो जाती है, जिससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर स्पाइक का खतरा काफी हद तक टल जाता है।
बॉडी से टॉक्सिन करता है रिलीज
मेथी में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट्स (Diosgenin) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे स्किन के मुंहासे, दाग-धब्बे और सूजन कम होती है और स्किन नेचुरल ग्लो करने लगती है।
मेथी का पानी कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज रात भर भिगो दें। सुबह पानी छानकर खाली पेट पी लें। चाहें तो भीगे हुए बीज भी चबा सकते हैं। शुरुआत कम मात्रा से करें और यदि किसी प्रकार की एलर्जी, लो ब्लड शुगर या दूसरी कुछ हेल्थ प्रोब्लम हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से है। मेथी का पानी किसी बीमारी का इलाज नहीं है। यदि आप डायबिटीज, गर्भावस्था या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या दवाएं ले रहे हैं, तो नियमित सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



