Featured Image

बिहार के जमुई में बाइक सवार नाबालिग लड़का-लड़की से बदसलूकी! भीड़ ने घेरकर किया बैड टच

जमुई: बिहार के जमुई जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार किया. आरोप है कि भीड़ ने लड़की को बैड टच भी किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है.

घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार युगल को घेरते और बदसलूकी करते दिख रहे हैं. दोनों पीड़ित नाबालिग हैं. जमुई पुलिस ने वीडियो और घटना की पुष्टि की है. एसपी के अनुसार, पीड़ितों से बातचीत कर जानकारी ली गई है और उनके बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक घटना में करीब 6 से 7 लोग शामिल हो सकते हैं. आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच चल रही है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. नाबालिगों से जुड़े मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सावधानी से कार्रवाई कर रही है.

इस घटना पर जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में मॉब जस्टिस नहीं चल सकता. दोषियों पर पुलिस एक्शन लेगी. वहीं भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने इसे शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि दोषियों की पहचान हो रही है और उन पर कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है ताकि पूरा घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका साफ हो सके. आगे कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.