
Andhra Pradesh crime news: आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी. ये दुखद घटना कुरनूल शहर के बुधवारपेट में घटी. मृतक युवती की पहचान मंजुला के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। युवती द्वारा उठाए गए इस कदम ने स्थानीय स्तर पर सनसनी मचा दी है.
जनकारी के अनुसार, मंजूला ने प्यार में धोखा खाने के बाद ये कदम उठाया. मंजूला गोनेगंडला के रहने वाले कृष्णमूर्ति से पिछले दस सालों से प्रेम करती थी. कृष्णमूर्ति भी मंजूला से प्यार करता था. कृष्णमूर्ति ने युवती से विवाह करने का वादा भी किया था. इसी बीच मंजुला ने बीएड की पढ़ाई पूरी की और डीएससी परीक्षा दी. वहीं कृष्णमूर्ति हाल ही में सरकारी शिक्षक बन गया.
सरकारी नौकरी मिलने बाद बदले तेवर
सरकारी नौकरी मिलने बाद कृष्णमूर्ति ने मंजुला से किया अपना वादा भूल गया और उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. जब भी मंजुला उससे शादी की बात करती तो वो नाराज हो जाता. अंत में कृष्णमूर्ति ने मंजुला से कह दिया कि उन दोनों की जातियां अलग-अलग हैं, इसलिए वो उससे विवाह नहीं कर सकता. मंजुला को अपने प्रेमी की इस बात से गहरा मानसिक कष्ट पहुंचा.
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद उसको लगा कि उसका भविष्य अंधकार में डूब गया है. फिर उसने घर पर जाकर कीटनाशक पी लिया. परिवार के सदस्यों ने मंजुला को बेहोश पड़ा देखकर तुरंत कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और मंजुला की मौत हो गई. मंजुला की मौत हो जाने पर माता-पिता और परिवार के सदस्य फूट-फूटकर रो रहे हैं.
मृतका के माता-पिता ने मांग की है कि कृष्णमूर्ति, जिसने प्रेम के नाम पर उनकी बेटी का जीवन बर्बाद किया और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया, उसको कड़ी सजा दी जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए.
वरुण कुमार
वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.



