Featured Image

Bihar Crime: बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़का-लड़की कहीं अंधेरे में फंस जाता है. जहां कुछ मनचले लड़की के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं. लड़की और लड़का इस भीड़ से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन मनचलों की भीड़ लड़की को अपने आगोश में करने की कोशिश करते हैं. एक मनचला लड़की को उठाकर अंधेरे की तरफ ले जाता है. जिस तरह से लड़की के साथ मनचलों द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वो सरासर गलत है. लड़की बार-बार मनचलों से छोड़ने की अपील करती है. लेकिन कोई उसे छोड़ने को तैयार नहीं होता है. मनचलों की भीड़ लड़की को नोच कर खा जाना चाहते हैं.

वीडियो देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि लड़का-लड़की कहीं घूमने जा रहे थे. रास्ते में मनचलों की भीड़ ने रोककर उनके साथ बदतमीजी की. लड़का और लड़की दोनों के चेहरे पर डर साफ दिख रहा है. जब लड़का-लड़की स्कूटी पर बैठकर जाने लगते हैं. तो उनका बैग भी चेक किया जाता है. जिसपर लड़की कहती हैं कि कुछ नहीं है. बस कॉपी-किताब है.

सड़क पर लगा जाम

इसकी वजह से सड़क पर जाम भी लगा हुआ नजर आ रहा है. कभी लड़के का कॉलर पकड़कर खींचा जाता है तो कभी लड़की के संवेदनशील अंगों को छूने की कोशिश करता है. बार-बार लड़की छोड़ने की मिनती करती है. सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर वीडियो डालकर बिहार पुलिस और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग कर कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा, उन्होंने लिखा कि बिहार सरकार के पास इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कल तक का समय है. अगर कल तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो परसों से बिहार में न्याय की मांग को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन शुरू होगा.

कोई मदद को नहीं आया सामने

वीडियो में सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी नजर आ रही है. लेकिन कोई भी लड़का-लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है. लड़का-लड़की किसी तरह मनचलों की भीड़ से भागने में कामयाब होते हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है. इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब तो जाग जाओ सुबह कब की हो गई. अभी तक मामले पर संज्ञान तक नहीं लिया गया है. यूपी पुलिस होती तो अब तक पैर में गोली मार चुकी होती.